• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • TCS ने 2 जॉब करने वाले एंप्लॉयीज को दी चेतावनी, कंपनी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी

TCS ने 2 जॉब करने वाले एंप्लॉयीज को दी चेतावनी, कंपनी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी

लगभग दो महीने पहले Swiggy के अपने स्टाफ को कुछ पाबंदियों के साथ बाहरी प्रोजेक्ट्स पर काम करने की अनुमति देने के बाद मूनलाइटिंग का मुद्दा सामने आया था

TCS ने 2 जॉब करने वाले एंप्लॉयीज को दी चेतावनी, कंपनी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी

एंप्लॉयी के दो जगह जॉब करने को 'मूनलाइटिंग' कहा जाता है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने डुअल एंप्लॉयमेंट को अपनी पॉलिसी के खिलाफ बताया है
  • TCS का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट बढ़कर 10,431 करोड़ रुपये रहा है
  • कुछ सॉफ्टवेयर कंपनियों ने भी डुअल एंप्लॉयमेंट के खिलाफ रुख कड़ा किया है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी IT सर्विसेज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने कहा है कि डुअल एंप्लॉयमेंट कंपनी की पॉलिसी के खिलाफ है। एंप्लॉयी के दो जगह जॉब करने को 'मूनलाइटिंग' कहा जाता है। लगभग दो महीने पहले फूड ऑर्डिंग प्लेटफॉर्म Swiggy के अपने स्टाफ को कुछ पाबंदियों के साथ बाहरी प्रोजेक्ट्स पर काम करने की अनुमति देने के बाद मूनलाइटिंग का मुद्दा सामने आया था। 

TCS के HR प्रमुख, Milind Lakkad ने कहा, "हमारा मानना है कि मूनलाइटिंग नैतिकता से जुड़ा एक मुद्दा है और यह कंपनी के मूल्यों और संस्कृति के खिलाफ है। मैं पूरी IT इंडस्ट्री के बारे में बात नहीं कर रहा, मैं TCS के नजरिए से कह रहा हूं। हमने एंप्लॉयीज को इसकी जानकारी दी है।" इस बारे में कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव, Rajesh Gopinathan का कहना था, "यह हमारे एंप्लॉयी कॉन्ट्रैक्ट में लिखा है कि आपको एक अन्य एंप्लॉयर के लिए काम करने की अनुमति नहीं है।" कंपनी का मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट लगभग 8 प्रतिशत बढ़कर 10,431 करोड़ रुपये रहा है। TCS ने 8 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड देने की भी घोषणा की है। 

हाल ही में एक अन्य IT कंपनी Wipro ने अपने 300 एंप्लॉयीज को कंपनी के साथ ही इसके कॉम्पिटिटर्स में से किसी एक के साथ काम करने के कारण जॉब से निकाल दिया था। एंप्लॉयीज के एक साथ दो कंपनियों के लिए काम करने को मूनलाइटिंग कहा जाता है। Wipro के चेयरमैन Rishad Premji ने कहा कि मूनलाइटिंग कंपनी की पॉलिसी का बड़ा उल्लंघन है। 

प्रेमजी का कहना था, "कुछ लोग विप्रो के साथ ही हमारे कॉम्पिटिटर्स में से एक के साथ सीधे काम कर रहे हैं और हमने पिछले कुछ महीनों में ऐसे 300 एंप्लॉयीज का पता लगाया है।" उन्होंने बताया कि इन एंप्लॉयीज को कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन करने के कारण टर्मिनेट किया गया है। मूनलाइटिंग का मतलब गुपचुप तरीके से एक अन्य जॉब करना होता है। प्रेमजी ने कहा, "ट्रांसपैरेंसी के तौर पर लोग वीकेंड पर एक बैंड का हिस्सा बनने या एक प्रोजेक्ट पर काम करने के बारे में जानकारी दे सकते हैं। यह एक खुली बातचीत है और व्यक्ति इसका फैसला कर सकता है कि यह ठीक है या नहीं।"  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »