TCS में पकड़ा गया रिक्रूटमेंट के बदले रिश्वत लेने का स्कैम, चार एग्जिक्यूटिव्स बर्खास्त

कंपनी को जांच में पता चला है कि हायरिंग की जिम्मेदारी संभालने वाले उसके कुछ सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने स्टाफिंग फर्मों से करोड़ों रुपये की रिश्वत लेकर कंपनी में रिक्रूटमेंट्स की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जून 2023 16:46 IST
ख़ास बातें
  • एक व्हिसलब्लोअर ने कंपनी के CEO और COO को शिकायत की थी
  • कंपनी ने आरोपों की जांच के लिए सीनियर एग्जिक्यूटिव्स की टीम बनाई थी
  • जांच के बाद रिक्रूटमेंट के हेड को छुट्टी पर भेजा गया है

यह स्कैम लगभग 100 करोड़ रुपये का हो सकता है

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला पकड़ा गया है। कंपनी को जांच में पता चला है कि हायरिंग की जिम्मेदारी संभालने वाले उसके कुछ सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने स्टाफिंग फर्मों से करोड़ों रुपये की रिश्वत लेकर कंपनी में रिक्रूटमेंट्स की थी। 

बिजनेस न्यूज वेबसाइट Mint की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस स्कैम की पूरी जानकारी नहीं मिली है। इस मामले की जानकारी रखने वाले दो एग्जिक्यूटिव्स ने बताया है कि एक व्हिसलब्लोअर ने कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि TCS के रिसोर्स मैनेजमेंट ग्रुप (RMG) के हेड, E S Chakravarthy वर्षों से स्टाफिंग फर्मों से कमीशन ले रहे हैं। इस शिकायत के बाद कंपनी ने आरोपों की जांच के लिए TCS के चीफ इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर, Ajit Menon सहित तीन सीनियर एग्जिक्यूटिव्स की टीम बनाई थी। 
Advertisement

कंपनी ने जांच के बाद रिक्रूटमेंट के हेड को छुट्टी पर भेज दिया है और RMG से चार एग्जिक्यूटिव्स को बर्खास्त किया है। इसके अलावा तीन स्टाफिंग फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। हालांकि, ब्लैकलिस्ट की गई स्टाफिंग फर्मों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इस रिपोर्ट में एक एग्जिक्यूटिव के हवाले से बताया गया है कि इस स्कैम में शामिल लोगों को कमीशन के जरिए लगभग 100 करोड़ रुपये मिले हो सकते हैं। कंपनी के साथ 1997 में जुड़े चक्रवर्ती की पोजिशन वाइस प्रेसिडेंट की थी और वह TCS के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर को रिपोर्ट करते थे। कंपनी ने उनके ऑफिस में आने पर रोक लगा दी है। इस बारे में TCS के प्रवक्ता ने कहा, "कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन की शिकायतें मिलती रहती हैं। कंपनी के पास इसकी जांच और समाधान करने के लिए मजबूत प्रक्रिया है।" 

TCS की RMG डिविजन में लगभग 3,000 एंप्लॉयीज होने का अनुमान है। यह प्रति दिन लगभग 1,400 इंजीनियर्स को प्रोजेक्ट्स पर लगाती है। पिछले वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का रेवेन्यू 27 अरब डॉलर से अधिक का था। आमतौर पर, TCS जैसी बड़ी IT कंपनियां एंप्लॉयी रेफरल प्रोग्राम और स्टाफिंग फर्मों के जरिए एग्जिक्यूटिव्स की रिक्रूटमेंट करती हैं। इसके अलावा अस्थायी वर्कर्स या कॉन्ट्रैक्टर्स को भी स्टाफिंग फर्मों को हायर करने के लिए भी स्टाफिंग फर्मों की मदद ली जाती है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  5. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  6. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  9. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.