Tata ने भारत में सस्ती मजबूत माइक्रो SUV Tata Punch कार की लॉन्च, ऑनलाइन ऐसे करें बुक

Tata Punch सब-कॉम्पैक्ट SUV के मैनुअल ट्रांसमिशन ट्रिम्स की भारत में कीमत 5.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और इसका टॉप ट्रिम  8.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में बेचा जाएगा।

Tata ने भारत में सस्ती मजबूत माइक्रो SUV Tata Punch कार की लॉन्च, ऑनलाइन ऐसे करें बुक

Tata Punch की भारत में कीमत 5.49 लाख रुपये (ex-showroom) से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Tata Punch भारत में 5.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में लॉन्च
  • टॉप मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रिम की कीमत क्रमश: 8.79 लाख और 9.39 लाख रुपये है
  • ग्लोबल NCAP में टाटा पंच को मिली है 5 स्टार रेटिंग
विज्ञापन
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने भारत में अपनी लेटेस्ट कार टाटा पंच (Tata Punch) माइक्रो एसयूवी लॉन्च कर दी है। लंबे समय से यह कार चर्चा में थी और अब, देश के ऑटोमोबाइल दिग्गज ने इससे पर्दा उठा दिया है। टाटा पंच की भारत में शुरुआती कीमत (Tata Punch price in India) 5.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और इस कीमत पर ग्राहकों को 1.2 लीटर रेवोट्रॉन बीएस-6 इंजन, बेहतरीन स्पेस और कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इतना ही नहीं,  Tata Nexon और Tata Altroz के बाद अब Tata Punch ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कंपनी की तीसरी कार है। इसका मतलब यह टाटा की तीसरी सबसे सुरक्षित कार है।
 

Tata Punch price in India, booking details

Tata Punch सब-कॉम्पैक्ट SUV के मैनुअल ट्रांसमिशन ट्रिम्स की भारत में कीमत 5.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और इसका टॉप ट्रिम  8.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में बेचा जाएगा। इसके ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ट्रिम्स की भारत में कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होते हुए 9.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। टाटा पंच की प्री-बुकिंग (Tata Punch pre-booking) पहले से ही शुरू हो चुकी है और ग्राहक इसे 21,000 रुपये कीमत के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन बुक करा सकते हैं।
 

Tata Punch specifications, features

पावर से शुरुआत करते हैं। Tata Punch में नई पीढ़ी का 1.2 लीटर रेवोट्रॉन बीएस-6 इंजन लगा है, जो नई डायना-प्रो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह इंजन 85hp की मैक्स पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मोड हैं और Nexon और Altroz की तरह यह कार भी ड्राइव मोड्स के साथ आती है, जिसमें ड्राइवर जरूरत के हिसाब से सिटी और ईको ड्राइव मोड को चुन सकते हैं।

वहीं, सेफ्टी में भी यह कार किसी से कम नहीं है। जैसा की हमने बताया, Tata Punch ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कंपनी की तीसरी कार है, जिसका मतलब यह टाटा की तीसरी सबसे सुरक्षित कार है। ग्लोबल NCAP में टाटा पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग (16,453) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग (40,891) मिली है।

Tata Punch को सभी वर्गों को, खासतौर पर युवा पीढ़ी को आकर्षित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह दिखने में काफी बोल्ड है। फ्रंट में बड़ी ग्रिल दी गई है, जिसमें एलईडी डीआरएल को हेडलाइट से अलग रखा गया है। हेडलाइट भी बड़ी हैं, जो बड़े बंपर और ग्रिल के साथ मिलकर इस कॉम्पेक्ट माइक्रो एसयूवी को मस्कुलर लुक देती हैं। इसमें ऊंचे ग्राउंड क्लियरेंस के साथ कमांडिंग ड्राइव पोजिशन मिलती है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 193mm है। वहीं, इसमें 16-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील शामिल किए गए हैं।

फीचर्स की बात करें, तो टाटा पंच में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसके 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम में Apple Car Play और Android Auto फीचर भी मिलता है। स्पोर्टी लुक के लिए इसमें फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जो इस कीमत में एक अच्छा और प्रभावित करने वाला एड-ऑन है। इतना ही नहीं, कार IRA कनेक्टेड फीचर पैक से लैस आती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  6. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  7. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  8. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  9. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  10. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »