TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?

सैटेलाइट इंटरनेट अब एक नया तरीका बनने जा रहा है, जिससे लोगों को फास्ट इंटरनेट की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अगस्त 2026 16:58 IST
ख़ास बातें
  • सैटेलाइट इंटरनेट अब फास्ट इंटरनेट की सुविधा का नया तरीका बनने जा रहा है।
  • D2D इंटरनेट में सीधे अंतरिक्ष से प्राप्त सिग्नल डिवाइस पर मिलता है।
  • डायरेक्ट टू डिवाइस खासतौर पर रिमोट एरिया में मददगार साबित होता है।

डायरेक्ट टू डिवाइस खासतौर पर रिमोट एरिया में मददगार साबित होता है।

Photo Credit: Pexels/Juan Martin Gomez

सैटेलाइट इंटरनेट अब एक नया तरीका बनने जा रहा है, जिससे लोगों को फास्ट इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। Starlink और Jio के बाद अब Tata भी इसमें कदम रखने जा रहा है।टाटा ग्रुप की सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर नेल्को लिमिटेड भारत में 2028 तक अपनी डायरेक्ट टू डिवाइस (D2D) सैटेलाइट सर्विस चालू कर सकती है। इसके अलावा साल के आखिर तक कंपनी ट्रायल्स भी शुरू करने का प्लान बना रही है। सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को भारत के साथ-साथ श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे बाजारों में भी उपलब्ध करवाया जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

डायरेक्ट टू डिवाइस क्या है?
डायरेक्ट टू डिवाइस इंटरनेट का एक ऐसा प्रकार है, जिसे सीधे अंतरिक्ष से प्राप्त सिग्नल से डिवाइस में भेजा जाता है। दुनिया भर में इस समय 6G से भी ज्यादा जोर D2D पर दिया जा रहा है। अब तक Starlink यूएस में इस सर्विस को शुरू भी कर चुका है।

Nelco ने की अमेरिकन कंपनी से साझेदारी
टाटा ग्रुप की सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर Nelco ने साउथ एशिया मार्केट में डायरेक्ट-टू-डिवाइस और IoT कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए अमेरिका की सैटेलाइट कम्युनिकेशन कंपनी लूनर होल्डको (एल्वियो मोबाइल/एल्वियो) के साथ एक स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप और इन्वेस्टमेंट की घोषणा की है।

डायरेक्ट टू डिवाइस का फायदा
डायरेक्ट टू डिवाइस खासतौर पर रिमोट एरिया में मददगार साबित होता है। ऐसे क्षेत्रों में जहां पर नेटवर्क लाइन और टावर लगाना आसान नहीं होता है तो D2D वहां पर भी आसानी से काम कर सकता है। इसमें डिवाइस को इंटरनेट सीधे सैटेलाइट के जरिए मिलता है, जिससे क्षेत्र के आधार पर कोई रुकावट की दिक्कत नहीं होती है। यानी कि अब अपना डिवाइस लेकर किसी भी कोने में चले जाएं, लेकिन इंटरनेट की कनेक्टिविटी मिलती रहेगी। पहाड़ से लेकर रेगिस्तान और किसी टापू पर भी यह नेटवर्क पहुंच जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  2. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  4. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  5. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  6. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  7. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  9. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  10. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.