टाटा मोटर्स की Nexon SUV की मैन्युफैक्चरिंग 6 लाख यूनिट्स पर पहुंची 

यह इस सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय SUV में से एक है। पिछले वर्ष कंपनी ने इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जनवरी 2024 19:48 IST
ख़ास बातें
  • इस सेगमेंट में यह सबसे लोकप्रिय SUV में से एक है
  • यह चार वेरिएंट्स - Smart, Pure, Creative और Fearless में उपलब्ध है
  • इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के विकल्प हैं

पिछले वर्ष कंपनी ने इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च किया था

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors की कॉम्पैक्ट SUV Nexon की मैन्युफैक्चरिंग छह लाख यूनिट्स की हो गई है। यह इस सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय SUV में से एक है। पिछले वर्ष कंपनी ने इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च किया था। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Mahindra की XUV300, Nissan की Magnite, Kia की Sonet और Hyundai की Venue से होता है। 

इसका प्राइस 8.10 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह चार वेरिएंट्स - Smart, Pure, Creative और Fearless में उपलब्ध है। इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के विकल्प हैं। इसका पेट्रोल इंजन 118 bhp और 170 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके पेट्रोल इंजन के साथ 5 स्पीड, 6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड AMT और 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) के विकल्प हैं। इसका डीजल इंजन 113 bhp और 260 Nm का पीक टॉर्क देता है। यह 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6 स्पीड AMT के साथ उपलब्ध है। 

इसके इलेक्ट्रिक वर्जन का प्राइस 14.74 लाख रुपये से 19.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह तीन वेरिएंट्स - Creative, Fearless और Empowered में उपलब्ध है। यह दो बैटरी पैक में है। इसके 30 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 325 किलोमीटर की है। इसका 40.5 kWh वाला वेरिएंट लगभग 465 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। हाल ही में टाटा मोटर्स ने केंद्र सरकार से हाइब्रिड कारों पर टैक्स में छूट नहीं देने का निवेदन किया था। हाइब्रिड कारों के सेगमेंट की प्रमुख कंपनी Toyota ने हाइब्रिड व्हीकल्स पर टैक्स में कटौती की मांग की थी। टाटा मोटर्स की मौजूदगी इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) दोनों सेगमेंट में है। 

Reuters की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि टाटा मोटर्स का कहना है कि हाइब्रिड कारों पर टैक्स नहीं घटाना चाहिए क्योंकि ये EV की तुलना में अधिक पॉल्यूशन फैलाती हैं। पेट्रोल इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ इलेक्ट्रिक बैटरी पैक का इस्तेमाल करने वाली हाइब्रिड कारों पर देश में 43 प्रतिशत का टैक्स है। इसकी तुलना में पेट्रोल इंजन वाली कारों पर 48 प्रतिशत का टैक्स लगता है। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के तहत EV पर पांच प्रतिशत का टैक्स है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.