Tata Motors की जनवरी में सेल्स 12 प्रतिशत बढ़ी, इलेक्ट्रिक कारों में कंपनी की टॉप पोजिशन

कंपनी ने पिछले महीने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) सहित 54,033 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले वर्ष की समान अवधि में इसकी बिक्री 48,289 यूनिट्स की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 फरवरी 2024 20:06 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने जनवरी में EV सहित 54,033 यूनिट्स की बिक्री की है
  • टाटा मोटर्स का पैसेंजर व्हीकल्स का एक्सपोर्ट भी बढ़ा है
  • हाल ही में इसने Punch का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था

EV के सेगमेंट में कंपनी की ग्रोथ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 69 प्रतिशत रही है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors की जनवरी में सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने पिछले महीने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) सहित 54,033 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले वर्ष की समान अवधि में इसकी बिक्री 48,289 यूनिट्स की थी। 

टाटा मोटर्स का पैसेंजर व्हीकल्स का एक्सपोर्ट भी बढ़ा है। जनवरी में कंपनी ने 400 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले लगभग 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पिछले कुछ महीनों में टाटा मोटर्स ने Harrier, Nexon और Safari के अपडेटेड वर्जन लॉन्च किए हैं। इससे कंपनी की ग्रोथ में बड़ा योगदान है। EV के सेगमेंट में कंपनी की ग्रोथ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 69 प्रतिशत रही है। हाल ही में इसने Punch का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था। इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में लगभग 85 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ इसका पहला स्थान है। टाटा मोटर्स की कॉम्पैक्ट SUV Nexon की मैन्युफैक्चरिंग छह लाख यूनिट्स की हो गई है। 

पिछले वर्ष कंपनी ने इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च किया था। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Mahindra की XUV300 और Hyundai की Venue से होता है। इसका प्राइस 8.10 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह चार वेरिएंट्स - Smart, Pure, Creative और Fearless में उपलब्ध है। इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के विकल्प हैं। इसका पेट्रोल इंजन 118 bhp और 170 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके पेट्रोल इंजन के साथ 5 स्पीड, 6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड AMT और 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) के विकल्प हैं। इसका डीजल इंजन 113 bhp और 260 Nm का पीक टॉर्क देता है। यह 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6 स्पीड AMT के साथ उपलब्ध है। 

इसके इलेक्ट्रिक वर्जन का प्राइस 14.74 लाख रुपये से 19.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह तीन वेरिएंट्स - Creative, Fearless और Empowered में उपलब्ध है। यह दो बैटरी पैक में है। इसके 30 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 325 किलोमीटर की है। इसका 40.5 kWh वाला वेरिएंट लगभग 465 किलोमीटर की रेंज देता है। हाल ही में टाटा मोटर्स ने केंद्र सरकार से हाइब्रिड कारों पर टैक्स में छूट नहीं देने का निवेदन किया था। हाइब्रिड कारों के सेगमेंट की प्रमुख कंपनी Toyota ने हाइब्रिड व्हीकल्स पर टैक्स में घटाने की मांग की थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  3. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  2. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  3. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  4. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  5. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  6. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  8. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  10. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.