तालिबान की सुपरकार Simurgh की जिनेवा मोटर शो में धूम 

इसे अफगानिस्तान की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Entop और अफगानिस्तान टेक्निकल वोकेशनल इंस्टीट्यूट ने बनाया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2023 17:43 IST
ख़ास बातें
  • इसका डिजाइन अफगानिस्तान के 30 इंजीनियरों ने बनाया है
  • इस वर्ष की शुरुआत में इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिखाया गया था
  • यह पूरी तरह ब्लैक कलर में है

इसका फोर-सिलेंडर इंजन दो दशक पुरानी टोयोटा कोरोला से लिया गया है

पिछले कुछ वर्षों में सुपरकारों की डिमांड बढ़ी है। हालांकि, इन कारों को चुनिंदा ऑटोमोबाइल कंपनियां ही बनाती हैं। तालिबान के नियंत्रण वाले अफगानिस्तान में बनी एक सुपरकार Mada 9 को इस वर्ष की शुरुआत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिखाया गया था। इस सुपरकार ने कतर में आयोजित Geneva Motor Show में एंट्री की है। हालांकि, इसे Mada 9 के बजाय Simurgh कहा जा रहा है। 

इसे अफगानिस्तान की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Entop और अफगानिस्तान टेक्निकल वोकेशनल इंस्टीट्यूट (ATVI) ने बनाया है। सबसे प्रतिष्ठित ऑटोमोटिव इवेंट्स में शामिल जिनेवा मोटर शो में इस सुपरकार को पसंद किया गया है। यह पूरी तरह ब्लैक कलर में है और इसका स्लीक डिजाइन है। ऐसा दावा किया गया है कि इस सुपरकार का डिजाइन अफगानिस्तान के 30 इंजीनियरों ने तैयार किया है। इसका फोर-सिलेंडर इंजन दो दशक पुरानी टोयोटा कोरोला से लिया गया है। हालांकि, इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। Simurgh का इंजन रियर माउंटेड है और ट्यूब चेसिस के बीच लगा है। 

इस सुपरकार को बनाने वाली Entop ने बताया है कि टोयोटा से लिए गए इंजन में इस सुपरकार के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं। इसकी फ्रंट ग्रिल स्लीक LED हेडलैम्प दिए गए हैं। Simurgh में शार्प फ्रंट स्प्लिटर, बड़े ब्लैक एलॉय व्हील्स, फ्लेयर्ड फेंडर्स और बेहतर एयर इनटेक के साथ साइड प्रोफाइल है। इसमें पुशरॉड सस्पेंशन भी मिलता है। 

Simurgh के बारे में Entop का दावा है कि यह अन्य प्रोटोटाइप सुपरकारों से एक कदम आगे है। इसमें इलेक्ट्रिक पावरट्रेन भी लगाया जा सकता है। यह कार अभी प्रोटोटाइप है और इसकी कमर्शियल मैन्युफैक्चरिंग के लिए Entop को फंडिंग की जरूरत होगी। तालिबान के नियंत्रण के बाद से अफगानिस्तान में बहुत सी पाबंदियों को लागू किया गया है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में तालिबान की सरकार ने कुछ क्षेत्रों में पाबंदियों को घटाया है। अफगानिस्तान में ऑटोमोबाइल कंपनियों की मौजूदगी बहुत कम है। मैन्युफैक्चरिंग नही होने की वजह से अफगानिस्तान में कारों और टू-व्हीलर का इम्पोर्ट किया जाता है। इस वजह से इनके प्राइसेज अधिक होते हैं। बहुत से देशों ने अफगानिस्तान पर प्रतिबंध लगाए हुए हैं। इससे मैन्युफैक्चरिंग पर भी बड़ा असर पड़ रहा है। हालांकि, तालिबान की सरकार ने कुछ क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.