Hyundai की Exter SUV हुई महंगी, जानें नए प्राइस

Exter के टॉप एंड वेरिएंट SX (O) कनेक्ट में सबसे कम लगभग 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसमें डुअल-टोन और ऑटोमैटिक गियर बॉक्स दिया गया है

Hyundai की Exter SUV हुई महंगी, जानें नए प्राइस

कंपनी ने इसके लिए पेट्रोल के साथ CNG इंजन का भी विकल्प दिया है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने Exter को दो महीने पहले लॉन्च किया था
  • इसमें छह एयरबैग दिए गए हैं जो इस सेगमेंट की किसी अन्य कार में नहीं हैं
  • यह ह्युंडई की सेल्स बढ़ाने में मददगार हो सकती है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai Motor ने Exter SUV के प्राइस में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने Exter को दो महीने पहले लॉन्च किया था। इसके छह वेरिएंट्स में से चार के प्राइस में 16,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसे छह लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था। 

Exter के टॉप एंड वेरिएंट SX (O) कनेक्ट में सबसे कम लगभग 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसमें डुअल-टोन और ऑटोमैटिक गियर बॉक्स दिया गया है। ह्युंडई ने इसके SX(O) कनेक्ट वेरिएंट का प्राइस सबसे अधिक 16,000 रुपये बढ़ाया है। इसमें डुअल-टोन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन है। इसके अन्य वेरिएंट्स लगभग 10,400 रुपये महंगे हुए हैं। Exter के टॉप-एंड वेरिएंट का प्राइस बढ़कर लगभग 10.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गया है। इसके एंट्री लेवल EX and SX(O) कनेक्ट वेरिएंट्स के प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

इसका मुकाबला Tata Punch और Maruti Suzuki की Fronx से होता है। कंपनी ने इसके लिए पेट्रोल के साथ CNG इंजन का भी विकल्प दिया है। Exter SUV में कई फीचर्स दिए गए हैं और यह ह्युंडई की सेल्स बढ़ाने में मददगार हो सकती है। इसे व्हाइट कलर के साथ ब्लैक रूफ, स्टारी नाइट, फिएरी रेड, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ कॉस्मिक ब्लू और रेंजर खाकी कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

इसमें छह एयरबैग दिए गए हैं जो इस सेगमेंट की किसी अन्य कार में नहीं मिलते। कंपनी इसके साथ तीन साल या अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी दे रही है। Exter में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो 83 पीएस की पावर और 11.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 1.2 लीटर के बाई-फ्यूल पेट्रोल और सीएनजी इंजन का भी विकल्प है, जो 69 पीएस की पावर और 95.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसका डिजाइन ह्युंडई के नए डिजाइन सिस्टम पर बेस्ड है, जिसमें एच-शेप एलईडी डीआरएल के साथ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है। इसके ऊपर के हिस्से में टर्न इंडिकेटर और नीचे हेडलैंप क्लस्टर है। Exter की साइड में डुअल टोन एलॉय व्हील्स के साथ स्क्वार्ड व्हील आर्च मिलता है। इसके रियर में एक ब्लैक स्ट्रिप दी गई है जो दोनों टेल लैंप से लिंक है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  7. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  9. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  10. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »