10 लाख रुपये में भारत में लॉन्च होगी Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक कार!

भारत में फिलहाल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री काफी धीमी है, जिसका श्रेय खराब चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी जाता है।

10 लाख रुपये में भारत में लॉन्च होगी Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक कार!

Suzuki की आगामी इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 से 11 लाख रुपये के बीच हो सकती है

ख़ास बातें
  • Suzuki की इलेक्ट्रिक कार साल 2025 तक दे सकती है दस्तक
  • कीमत हो सकती है 10 से 11 लाख रुपये के बीच
  • भारत में Maruti Suzuki की Wagon R EV भी बना रही है अपना रास्ता
विज्ञापन
जापानी कार निर्माता सुजुकी मोटर कॉर्प (Suzuki Motor Corp.) कथित तौर पर भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) लॉन्च करने की योजना बना रही है। एक मीडिया रिपोर्ट कहती है कि कंपनी साल 2025 तक अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से इसके ऊपर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। भारत में सुजुकी मोटर Maruti के साथ मिलकर काम करती है और Maruti Suzki की एक इलेक्ट्रिक कार - Wagon R EV पहले ही देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस कार को कई बार रोड टेस्टिंग में भी देखा जा चुका है और इसकी लाइव तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं। हालांकि Maruti ने इसके लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। 

एशियाई न्यूज़ वेबसाइट Nikkei की रिपोर्ट के अनुसार, Suzuki अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट यह दावा भी करती है कि इस कार को पहले देश में लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद कंपनी इसे अपने घरेलू बाज़ार और अन्य बाज़ारों में पेश करेगी। हालांकि कार को भारत पहुंचने में अभी लंबा समय लग सकता है। रिपोर्ट का कहना है कि यह कार 2025 तक लॉन्च हो सकती है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में आगामी कार की कीमत को लेकर भी जानकारी दी गई है। आगामी Suzuki Electric Car की कीमत 15 लाख येन (लगभग 10 लाख से 11 लाख रुपये) के बीच बताई गई है।

भारत में फिलहाल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री काफी धीमी है, जिसका श्रेय खराब चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी जाता है। हालांकि भारत सरकार 2030 तक देश में कम से कम 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन होने का लक्ष्य रख चुकी है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर ग्राहकों की रूची बढ़ाने के लिए सरकार सब्सिडी भी पेश कर रही है। हाल ही में गुजरात सरकार की नई EV पॉलिसी के चलते राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में काफी कटौती देखने को मिली है। महाराष्ट्र सरकार ने भी अपनी नीतियों में बदलाव किए हैं, जिसके तहत सब्सिडी को बढ़ाया गया है।

सुजुकी की इलेक्ट्रिक कार को देश में कदम रखने में फिलहाल काफी समय है, लेकिन Maruti Suzuki Wagon R EV के देश में जल्द लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, कंपनी ने हाल ही में यह स्पष्ट भी किया था कि कार को जल्द लॉन्च करने की उनकी कोई योजना नहीं है। वैगन आर इलेक्ट्रिक को कई बार रोड टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। लाइव तस्वीरों के जरिए इसका डिज़ाइन भी सामने आ चुका है। Wagon R नॉन इलेक्ट्रिक भारत में मध्यम वर्गिय क्षेणी में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली कार है। यही वजह है कि इसके आगामी इलेक्ट्रिक वर्ज़न के भी कम कीमत में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »