2 लाख डाउनपेमेंट और इस EMI पर खरीद सकते हैं Suzuki Hayabusa सुपरबाइक

Suzuki Hayabusa की एक्स-शोरूम कीमत 16.41 लाख रुपये है और दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत 18.32 लाख रुपये है। ऊपर बताए तरीके से आप इस बाइक के लिए लोन के खत्म होने तक करीब 20.80 लाख रुपये चुकाएंगे।

2 लाख डाउनपेमेंट और इस EMI पर खरीद सकते हैं Suzuki Hayabusa सुपरबाइक

Suzuki Hayabusa की एक्स-शोरूम कीमत 16.41 लाख रुपये है

ख़ास बातें
  • बाइक में 1,340cc का इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है
  • भारत में सुजुकी हायाबूसा की एक्स-शोरूम कीमत 16.41 लाख रुपये है
  • देश की राजधानी में आप इसे 18.32 लाख रुपये (ऑन-रोड) में खरीद सकते हैं
विज्ञापन
सुजुकी हायाबुसा (Suzuki Hayabusa) की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। भारत में एक समय में सबसे लोकप्रिय सुपरबाइक रही हायाबूसा को आज भी टॉप सुपरबाइक में शामिल किया जाता है, जबकि मार्केट कई ऑप्शन से भरी हुई है। इस सुपरबाइक के थर्ड-जनरेशन - GSX1300RR Hayabusa को देश में पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने उस समय घोषणा की थी कि लॉन्च के केवल 2 दिनों में 100 यूनिट्स की पहली खेप बिक गई। इतना ही नहीं, इस मोटरसाइकिल का दूसरा बैच मात्र एक घंटे में सोल्ड आउट हो गया था। बाइक में 1,340 cc का इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। यह इंजन 190 bhp की जबरदस्त पावर जनरेट करने में सक्षम है। इसका डिजाइन भी सुपरबाइक के शौकीन लोगों को बेहद पसंद आता है।

यदि आप भी सुपरबाइक खरीदने की इच्छा रखते हैं, लेकिन एक साथ लाखों रुपये खर्च करने से बचना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि आजकल बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस कंपनियां वाहनों पर जबरदस्त डिस्काउंट की पेशकश करते हैं। Suzuki Hayabusa पर भी फाइनेंस सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में अगर आप भी अपना सुपरबाइक का सपना पूरा करना चाह रहे हैं, लेकिन नहीं जानते कि आपको इसके लिए कितना डाउनपेमेंट देना होगा और ब्याज के बाद कितनी EMI चुकानी होगी, तो यह आर्टिकल आपको सभी जरूरी जानकारी देगा।

सीधा EMI पर पहुंचने से पहले हम आपको Suzuki GSX1300RR Hayabusa सुपरबाइक की कीमत और इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता देते हैं। भारत में सुजुकी हायाबूसा की एक्स-शोरूम कीमत 16.41 लाख रुपये है। अब यदि आप इसकी ऑन-रोड कीमत जानना चाह रहे हैं, तो बता दें कि ऑन-रोड कीमत राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होती है, क्योंकि हर राज्य में RTO टैक्स अलग होता है। बीमा (इंश्योरेंस) से भी ऑन-रोड कीमत पर अंतर आता है। यदि हम दिल्ली की ऑन-रोड कीमत की बात करें, तो देश की राजधानी में आप इसे 18.32 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि, आप अपने नजदीकी डीलरशिप से लेटेस्ट डील्स के बारे में भी पूछ सकते हैं। 

Suzuki Hayabusa सुपरबाइक में 1340 cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, DOHC, इन-लाइन इंजन मिलता है, जो 9700 rpm पर 190 PS की मैक्सिमम पावर और 7000 rpm पर 150 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें सुजुकी इंटेलिजेंट राइड सिस्टम, एंटी-लिफ्ट कंट्रोल सिस्टम, इंजन ब्रेक कंट्रोल सिस्टम, स्लोप डिपेंडेंट कंट्रोल सिस्टम, एक्टिव स्पीड लिमिटर, मोशन ट्रैक ब्रेक सिस्टम, हिल होल्ड कंट्रोल सिस्टम आदि फीचर्स भी मिलते हैं।

अब, उस पॉइन्ट पर आते हैं, जो आप जानना चाहते हैं। क्योंकि मार्केट में कई बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस भिन्न ऑफर्स की पेशकश करते हैं, तो हम यहां आपको औसत अंदाजा देंगे। बाइक की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत 18.32 लाख रुपये है। मार्केट में टू-व्हीलर में औसत ब्याज 10 प्रतिशत है। अब, यदि आप इस बाइक के लिए 2 लाख रुपये का डाउनपेमेंट (करीब 10 प्रतिशत) रखते हैं और अपना लोन चुकाने का समय पांच साल रखते हैं, तो आपको हर महीने करीब 34,680 रुपये की किस्त देनी होगी। यहां आपको ध्यान रखना है कि आप डाउनपेमेंट को ज्यादा भी रख सकते हैं, साथ ही लोन चुकाने के समय को भी कम रखा जा सकता है।

जैसा कि हमने बताया कि बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 16.41 लाख रुपये है और दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत 18.32 लाख रुपये है। ऊपर बताए तरीके से आप इस बाइक के लिए लोन के खत्म होने तक करीब 20.80 लाख रुपये चुकाएंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »