• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Super Smash 2024 25: क्रिकेट फैंस के लिए शुरू हुआ रोमांचक T20 टूर्नामेंट, भारत में ऐसे देखें लाइव

Super Smash 2024-25: क्रिकेट फैंस के लिए शुरू हुआ रोमांचक T20 टूर्नामेंट, भारत में ऐसे देखें लाइव

Super Smash टूर्नामेंट में वेन्यू के हिसाब से टाइम्स अलग-अलग है। सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह शुरू होंगे, जिनमें मैच के हिसाब से टाइमिंग्स सुबह 5:10 बजे से लेकर सुबह 10:25 बजे तक हैं।

Super Smash 2024-25: क्रिकेट फैंस के लिए शुरू हुआ रोमांचक T20 टूर्नामेंट, भारत में ऐसे देखें लाइव

Photo Credit: Super Smash

ख़ास बातें
  • इस साल के Super Smash सीरीज में कुल 32 मैच होंगे
  • टूर्नामेंट 2 फरवरी को समाप्त होगा
  • इसमें डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में 30 मैच होंगे
विज्ञापन
Super Smash 2024-25: न्यूजीलैंड का सबसे पॉपुलर घरेलू T20 क्रिकेट टूर्नामेंट, सुपर स्मैश, एक बार फिर शुरू हो चुका है। 26 दिसंबर, 2024 से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट क्रिकेट फैंस के लिए अगले कुछ हफ्तों के लिए रोजाना रोमांच के कुछ घंटे लेकर आने वाला है। न्यूजीलैंड की प्रमुख क्रिकेट टीमें एक बार फिर रोमांचक मुकाबलों में उतरेंगी। इस टूर्नामेंट में, दर्शक तेजतर्रार T20 क्रिकेट का लुत्फ उठा सकते हैं, जहां गेंद और बल्ले का खेल अपने चरम पर होता है, कुछ ऐसा जैसा आप भारत में IPL टूर्नामेंट में अनुभव करते हैं। सुपर स्मैश के मैच न्यूजीलैंड के विभिन्न शहरों में खेले जाते हैं।

इस साल के Super Smash सीरीज में कुल 32 मैच होंगे और टूर्नामेंट 2 फरवरी को समाप्त होगा। इसमें डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में 30 मैच होंगे। राउंड-रॉबिन फेज के बाद एलिमिनेशन फाइनल होगा और आखिर में चैंपियन का फैसला एक ग्रैंड फाइनल के साथ होगा। यहां हम आपको टूर्नामेंट के शेड्यूल, लोकेशन, टीम्स और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स दे रहे हैं। 
 

2024-25: Tournament details, venues, timings

सुपर स्मैश गुरुवार, 25 दिसंबर से शुरू हो चुका है और सभी मैच हर सीजन की तरह न्यूजीलैंड के विभिन्न शहरों में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का आखिरी दिन 2 फरवरी, 2025 होगा। मैच वेन्यू में एलेक्जेंड्रा में मोलिनेक्स पार्क, ऑकलैंड में ईडन पार्क आउटर ओवल, वेलिंगटन में बेसिन रिजर्व, डुनेडिन में ओटागो ओवल यूनिवर्सिटी , हैमिल्टन में सेडॉन पार्क, नेल्सन में सैक्सटन ओवल, माउंट माउंगानुई में बे ओवल, पामर्स्टन नॉर्थ में फिट्जरबर्ट पार्क, क्राइस्टचर्च में हेगले ओवल और नेपियर में मैकलीन पार्क शामिल हैं।

वेन्यू के हिसाब से टाइम्स अलग-अलग है। सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह शुरू होंगे, जिनमें मैच के हिसाब से टाइमिंग्स सुबह 5:10 बजे से लेकर सुबह 10:25 बजे तक हैं।
 

Super Smash 2024-25: How to watch live in India?

भारत में इन मैचों का लाइव TV ब्रॉडकास्ट नहीं होगा, लेकिन फैंस सभी मैच को FanCode ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि स्कोर या अन्य स्टैट्स के को फ्री में देखा जा सकता है, लेकिन लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Super Smash, Super Smash 2025
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Black Shark Blade 2+ पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh बैटरी, 22.5W चार्जिंग से लैस, जानें कीमत
  2. 9 हजार से सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo Y51 Pro 5G, 7200mAh बैटरी! Amazon पर धमाका डील
  3. Realme 16 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. सरकार ने ब्लॉक की 300 बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट्स
  5. 10 साल बाद Amazon फिर बनाएगा स्मार्टफोन! Fire Phone फ्लॉप के बाद नई शुरुआत
  6. Vivo Y11 5G और Y21 5G की कीमत लीक! भारत में लॉन्च से पहले सामने आई पूरी डिटेल
  7. AI Coach के साथ boAt की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, सिंगल चार्ज में 10 दिन चलती है, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होते ही S25 Ultra हुआ सस्ता! नई कीमत लीक
  9. धरती से टकराने से पहले रोके जाएंगे एस्टेरॉयड! जानिए क्या है Blue Origin का बड़ा मिशन
  10. OnePlus 15T में मिलेंगे 50 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा, LUMO इमेजिंग सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »