बिना डिग्री के नौकरी देता है Zoho! फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने बताया कारण

Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने कहा कि अमेरिका में बिना डिग्री हायरिंग बढ़ रही है। कॉलेज स्किप कर स्किल-बेस्ड जॉब लेना नया ट्रेंड बन रहा है।

बिना डिग्री के नौकरी देता है Zoho! फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने बताया कारण

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • वेम्बू: अमेरिका में स्टूडेंट्स कॉलेज स्किप कर सीधे जॉब चुन रहे
  • Zoho की नो-डिग्री पॉलिसी 2013 से लागू
  • Palantir का प्रोग्राम हाई-स्कूल ग्रेजुएट्स को टेक रोल दे रहा
विज्ञापन

Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बू (Sridhar Vembu) ने एक दिलचस्प बात उठाई है, जो आजकल अमेरिका में तेजी से ट्रेंड कर रही है। उनका कहना है कि वहां कई स्मार्ट स्टूडेंट अब कॉलेज जाने की बजाय सीधे काम शुरू कर रहे हैं और कुछ बड़ी टेक कंपनियां भी उन्हें ऐसा करने में सपोर्ट कर रही हैं। Palantir के 2025 Meritocracy Fellows प्रोग्राम का उदाहरण देते हुए वेम्बू ने बताया कि 500 आवेदकों में से 22 हाई-स्कूल ग्रेजुएट्स को सीधे पेड टेक रोल्स मिल गए, वो भी बिना किसी कॉलेज डिग्री के। अमेरिका में बढ़ती ट्यूशन फीस, जो करीब 36,000 डॉलर सालाना है, इस बदलाव का बड़ा कारण मानी जा रही है।

वेम्बू ने X पर लिखा, “अमेरिका के होशियार स्टूडेंट अब कॉलेज स्किप कर रहे हैं और आगे सोचने वाली कंपनियां भी उन्हें सपोर्ट कर रही हैं। यह एक बड़ा सांस्कृतिक बदलाव बनने वाला है।” वेम्बू का तर्क है कि डिग्री के चक्कर में लोन लेने की बजाय युवा सीधे स्किल्स सीख पा रहे हैं, जिससे असली ग्रोथ होती है। उनके शब्दों में, “यही असली यूथ पावर है।” उनका मानना है कि यह ट्रेंड आगे चलकर संस्कृति और पॉलिटिक्स तक को प्रभावित कर सकता है।

वेम्बू ने भारतीय पैरेंट्स, स्कूल स्टूडेंट्स और कंपनियों को भी इस मॉडल की तरफ ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने Zoho की हायरिंग पॉलिसी का जिक्र करते हुए बताया कि कंपनी में किसी भी रोल के लिए कॉलेज डिग्री जरूरी नहीं है। उन्होंने लिखा, “Zoho में किसी जॉब के लिए डिग्री की जरूरत नहीं होती। अगर कोई मैनेजर डिग्री मांग ले, तो HR उसे हटाने के लिए मैसेज भेज देता है।”

उन्होंने तेनकासी में मौजूद अपनी टेक टीम का भी जिक्र किया, जिसकी मीडियन उम्र सिर्फ 19 साल है। वेम्बू ने लिखा, “तेनकासी में मैं एक बेहद युवा टीम के साथ काम करता हूं। उनका एनर्जी लेवल और ‘कर लेंगे' वाला एटिट्यूड इतना हाई है कि मुझे भी उनके साथ तालमेल बैठाने में मेहनत करनी पड़ती है।” Zoho का कहना है कि यह नो-डिग्री मॉडल 2013 से चल रहा है और इसी वजह से इतनी युवा टीम भी बड़े प्रोजेक्ट्स को संभाल लेती है।

श्रीधर वेम्बू ने किस ट्रेंड की ओर ध्यान दिलाया?

उन्होंने बताया कि अमेरिका में कई स्टूडेंट अब कॉलेज की बजाय सीधे स्किल-बेस्ड जॉब्स चुन रहे हैं।

Palantir का Meritocracy Fellows प्रोग्राम क्या है?

यह एक प्रोग्राम है जिसमें हाई-स्कूल ग्रेजुएट्स को बिना डिग्री पेड टेक रोल्स में रखा गया।

वेम्बू ने इस मॉडल की तारीफ क्यों की?

उनका कहना है कि इससे युवा कर्ज से बचते हैं और रियल स्किल्स जल्दी सीखते हैं।

Zoho की हायरिंग पॉलिसी क्या है?

Zoho में किसी भी जॉब के लिए कॉलेज डिग्री की जरूरत नहीं होती; HR डिग्री डिमांड को हटवा देता है।

वेम्बू ने भारत के पैरेंट्स और छात्रों को क्या सलाह दी?

उन्होंने कहा कि भारत को भी इस ट्रेंड को समझकर स्किल-बेस्ड करियर ऑप्शंस पर ध्यान देना चाहिए।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Zoho, Sridhar Vembu
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »