SpaceX  के IPO ने 4,400 से ज्यादा वर्कर्स को बनाया मिलिनेयर!

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अधिकतर IPO में फाउंडर्स या बड़े शेयरहोल्डर्स ही बिलिनेयर्स बनते हैं लेकिन इस रॉकेट कंपनी के IPO से इतनी बड़ी संख्या में वर्कर्स को बंपर फायदा मिलना हैरान करता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 जून 2026 20:42 IST
ख़ास बातें
  • SpaceX के IPO के साथ 4,000 से अधिक वर्कर्स के मिलिनेयर बनने का अनुमान है
  • कंपनी के चीफ Elon Musk इसके साथ दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने हैं
  • पिछले कुछ वर्षों में SpaceX का बिजनेस तेजी से बढ़ा है

इनमें से वर्कर्स ने वर्षों पहले मस्क के विजन पर भरोसा कर SpaceX को ज्वाइन किया था

अमेरिकी स्टॉक मार्केट पर पिछले सप्ताह SpaceX की लिस्टिंग के साथ कुछ रिकॉर्ड भी बने हैं। इस लिस्टिंग के साथ कंपनी के चीफ Elon Musk ने दुनिया का पहला ट्रिलिनेयर बनने की उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही SpaceX के मेगा इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के साथ 4,400 से अधिक वर्कर्स के मिलिनेयर बनने का अनुमान है।  

New York Times की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि SpaceX के बहुत से मौजूदा और पूर्व इंजीनियर्स, लॉन्च ऑपरेटर्स और ब्ल-कॉलर वर्कर्स मिलिनेयर बन गए हैं। इन वर्कर्स ने मस्क के विजन पर भरोसा कर SpaceX को ज्वाइन किया था। कंपनी की शुरुआती दौर में नाकामियों के बावजूद बहुत से वर्कर्स ने अपना विश्वास बरकरार रखा और इसका उन्हें बड़ा फायदा मिला है। इनमें से लगभग 400 वर्कर्स को इस IPO से 10 करोड़ डॉलर या इससे अधिक रकम मिलने का अनुमान है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अधिकतर IPO में फाउंडर्स या बड़े शेयरहोल्डर्स ही बिलिनेयर्स बनते हैं लेकिन इस रॉकेट कंपनी के IPO से इतनी बड़ी संख्या में वर्कर्स को बंपर फायदा मिलना हैरान करता है। 

इन वर्कर्स में Gavin Petit भी शामिल हैं जो 2012 जिन्होंने SpaceX में जॉब शुरू की थी। Gavin का सालाना वेतन लगभग 80,000 डॉलर का था। SpaceX के शेयर का प्राइस तब 13 डॉलर से कुछ अधिक था। Gavin ने अपने बोनस को स्टॉक में लेने का विकल्प चुना था और इससे उन्हें आश्चर्यजनक फायदा मिला है। 

SpaceX के फाउंडर मस्क की वेल्थ भी कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी की वजह से तेजी से बढ़ी है। कुछ मार्केट एक्सपर्ट्स ने SpaceX के शेयर की IPO के प्राइस से मुनाफे पर लिस्टिंग को लेकर आशंका जताई थी। हालांकि, SpaceX के शेयर की 135 डॉलर के IPO के प्राइस से लगभग 11 प्रतिशत प्रॉफिट के साथ 150 डॉलर पर लिस्टिंग हुई थी। इसके बाद स्पेस मिशंस से जुड़ी कंपनी के शेयर में और तेजी आई थी। मस्क की मौजूदा नेटवर्थ में टेस्ला और SpaceX और कुछ अन्य कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी शामिल है।  पिछले वर्ष दिसंबर में मस्क ने 600 अरब डॉलर की नेटवर्थ हासिल करने वाले दुनिया के पहले शख्स बनने की उपलब्धि हासिल की थी। सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली मस्क की कंपनी Starlink को भारत में सर्विस शुरू करने के लिए अप्रूवल मिलने में देरी का SpaceX के शेयर की लिस्टिंग पर असर होने की आशंका था। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ है और SpaceX ने प्रॉफिट के साथ स्टॉक मार्केट में एंट्री की है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  4. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  5. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  7. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  8. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  9. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  10. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.