IT सेक्टर पर स्लोडाउन की मार, Salesforce करेगी वर्कफोर्स में 10 प्रतिशत की कमी

Salesforce ने बताया कि वह अपनी रिस्ट्रक्चरिंग की योजना के तहत वर्कफोर्स को लगभग 10 प्रतिशत घटाने के साथ ही कुछ ऑफिस भी बंद करेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जनवरी 2023 21:59 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के कुछ ऑफिस भी बंद किए जाएंगे
  • Amazon ने भी बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी की है
  • सेल्सफोर्स के शेयर का प्राइस इस वर्ष लगभग आधा हो गया है

इससे पहले IT कंसल्टिंग फर्म Accenture ने अपने बिजनेस में स्लोडाउन की आशंका जताई थी

पिछले कुछ महीनों में बहुत सी कंपनियों ने स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों से स्टाफ की संख्या घटाई है। क्लाउड-बेस्ड सॉफ्टवेयर कंपनी Salesforce ने बुधवार को बताया कि वह अपनी रिस्ट्रक्चरिंग की योजना के तहत वर्कफोर्स को लगभग 10 प्रतिशत घटाने के साथ ही कुछ ऑफिस भी बंद करेगी। 

इससे पहले IT कंसल्टिंग फर्म Accenture ने अपने बिजनेस में स्लोडाउन की आशंका जताई थी। कंपनी ने बताया था विशेषतौर पर रिटेल इंडस्ट्री में क्लाइंट्स बिजनेस में सुधार से जुड़े प्रोजेक्ट्स को टाल रहे हैं। सेल्सफोर्स के शेयर का प्राइस इस वर्ष लगभग आधा हो गया है। अमेरिका में स्लोडाउन की आशंका और इंटरेस्ट रेट्स के बढ़ने के कारण टेक कंपनियों के शेयर्स में काफी बिकवाली हो रही है। इसका असर इन शेयर्स के प्राइस पर भी पड़ रहा है। 
Advertisement

बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon ने भी बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी की है। कंपनी की योजना लगभग 10,000 जॉब्स में कटौती करने की है। इनमें रिटेल और ह्युमन रिसोर्सेज डिविजंस शामिल होंगी। टेक्नोलॉजी सेक्टर में फेसबुक और ट्विटर जैसी बहुत सी कंपनियों ने छंटनी की है। एमेजॉन के एग्जिक्यूटिवस Dave Limp ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि कंपनी ने अपनी डिवाइसेज यूनिट का साइज घटाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा था, "हम एक अनिश्चित मैक्रो इकोनॉमिक स्थिति का सामना कर रहे हैं। हमने पिछले कुछ महीनों में उन एरिया पर अधिक ध्यान दिया है जो हमारे कस्टमर्स और बिजनेस के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।" कंपनी के वर्कर्स की संख्या लगभग तीन लाख है। कंपनी ने इसे लगभग तीन प्रतिशत घटाने की योजना बनाई है। 

लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट Facebook को चलाने वाली कंपनी Meta से भी 11,000 से अधिक एंप्लॉयीज की छंटनी की गई है। यह कंपनी की कुल वर्कफोर्स का लगभग 13 प्रतिशत है। पिछले वर्ष टेक कंपनियों में की गई बड़ी छंटनियों में से यह एक है। Meta को कॉस्ट बढ़ने और विज्ञापनों में कमजोरी जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। माइक्रोब्लॉगिंग ट्विटर को बिलिनेयर एलन मस्क के अक्टूबर के अंत में टेकओवर करने के बाद कंपनी से लगभग आधे स्टाफ को हटाया गया था। मस्क के इस फैसले के बाद बहुत सी कंपनियों ने ट्विटर पर विज्ञापन देना बंद कर दिया था। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.