Snapdeal का 'बिना कमीशन वाला मार्केट' Shopo ऐप रीलॉन्च

Snapdeal का 'बिना कमीशन वाला मार्केट' Shopo ऐप रीलॉन्च
विज्ञापन
ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील (Snapdeal) ने बुधवार को मोबाइल ऐप शोपो (Shopo) को एक बार फिर लॉन्च किया। Snapdeal के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुणाल बहल ने कहा, "इसे छोटे विक्रेताओं, कारीगरों, व्यक्तिगत विक्रेताओं और घरेलू उद्यमियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह बिना कमीशन वाला मोबाइल मार्केट प्लेस है, जिसपर पंजीकरण की प्रक्रिया काफी आसान है, जिस पर खरीदार और विक्रेता खरीद-बिक्री कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "अगले एक साल में हमारा लक्ष्य 10 लाख दुकानों को ऑनलाइन करना है। यह अभी आईओएस (iOS) और एंड्रॉयड (Android) स्मार्टफोन पर उलब्ध होगा।"

बहल ने कहा कि गत एक महीने में कंपनी ने इस नए प्लेटफॉर्म पर 4,500 दुकानों के 30 हजार उत्पादों को सूचीबद्ध किया है।

Snapdeal के पास अभी 500 शहरों के 1,50,000 विक्रेता हैं। इनमें से 30 फीसदी महिला हैं। कंपनी के पास 1.2 करोड़ उत्पादों की सूची है। कंपनी को अभी करीब 75 फीसदी ऑर्डर मोबाइल से मिलते हैं।

बहल ने कहा, "अभी देश के 0.1 फीसदी से भी कम छोटे और मझोले कारोबार की ऑनलाइन उपस्थिति है और Shopo इस अवसर का दोहन करना चाहती है और ऐसा प्लेटफॉर्म पेश करती है, जिसपर दुकान स्थापित करना काफी आसान है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  2. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  4. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  5. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  6. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  8. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
  9. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
  10. Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »