• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Estonia में बर्फबारी के बाद पैदल चलने वालों का ऑटोमेटेड व्हीकल्स ने रास्ता रोका

Estonia में बर्फबारी के बाद पैदल चलने वालों का ऑटोमेटेड व्हीकल्स ने रास्ता रोका

एस्टोनिया की पार्लियामेंट ने 2017 में पैदल चलने के रास्तों पर डिलीवरी रोबोट्स को अनुमति देने का कानून पास किया था

Estonia में बर्फबारी के बाद पैदल चलने वालों का ऑटोमेटेड व्हीकल्स ने रास्ता रोका

ये रोबोटिक कूरियर एस्टोनिया की राजधानी Tallinn में पैदल चलने के रास्ते पर फंसे हैं

ख़ास बातें
  • भारी बर्फबारी से पैदल चलने के रास्ते पर कई ऑटोमेटेड व्हीकल्स फंस गए
  • एक वीडियो में दिख रहा है कि यह एक्सपेरिमेंट किस तरह नाकाम हुआ है
  • 21 सेकेंड के वीडियो को अभी तक दो लाख से अधिक व्यू मिले हैं
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम अक्सर व्हीकल्स के लिए बनी सड़कों पर होते हैं। पैदल चलने वालों के लिए बने रास्ते पर ऑटोमेटेड कारों का फंसना हैरान करने वाला है क्योंकि इन कारों के लिए यह रास्ता नहीं होता। हालांकि, एस्टोनिया में कुछ ऐसा ही हुआ है। भारी बर्फबारी से पैदल चलने वाले लोगों के लिए बने रास्ते पर कई ऑटोमेटेड व्हीकल्स फंस गए। हालांकि, इसमें एक अंतर यह था कि ये बड़ी कारें या ट्रक नहीं थे बल्कि ये स्मॉल रोबोटिक कूरियर ट्रक थे जिनके लिए इस रास्ते पर पड़ी बर्फ से निकलना मुश्किल हो गया था। इसे देखने वाले लोग भी हैरत में थे क्योंकि उन्हें चलने का रास्ता नहीं मिल रहा था और वे इन कूरियर ट्रकों से जाम लगने का कारण समझ नहीं पा रहे थे।

एस्टोनिया की पार्लियामेंट ने 2017 में पैदल चलने के रास्तों पर डिलीवरी रोबोट्स को अनुमति देने का कानून पास किया था। अभी तक इन रोबोट्स को लेकर कोई मुश्किल नहीं हो रही थी लेकिन भारी बर्फबारी से यह साबित हो गया कि पैदल चलने के रास्तों पर इस तरह का एक्सपेरिमेंट ठीक नहीं है। ये ट्रक एस्टोनिया की राजधानी Tallinn में पैदल चलने के रास्ते पर फंसे हैं। एक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो शेयर कर दिखाया है कि यह एक्सपेरिमेंट किस तरह नाकाम हुआ है। 

वीडियो में ऐसे सात रोबोटिक ट्रक फंसे दिख रहे हैं। इनमें से कुछ ने बर्फ के बीच से निकलने की कोशिश की लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके। 21 सेकेंड के वीडियो को अभी तक दो लाख से अधिक व्यू और कई कमेंट मिल चुके हैं। ये रोबोट्स 6 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलते हैं। आसपास के रास्ते और स्थितियों की जानकारी लेने के लिए इनमें सेंसर और कैमरा लगे होते हैं। इन रोबोटिक कूरियर्स को इस्तेमाल करने का उद्देश्य डिलीवरी की कॉस्ट को कम करना था। हालांकि, एस्टोनिया में भारी बर्फबारी को ध्यान में नहीं रखने से इससे पैदल चलने वालों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

एस्टोनिया नई टेक्नोलॉजी को अपनाने से पीछे नहीं हटता। एस्टोनिया की जनसंख्या कम होने और प्रदूषण की समस्या नहीं होने के बावजूद एस्टोनिया की सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा दे रही है। कोरोना के नए वेरिएंट से निपटने के लिए भी एस्टोनिया में कड़े नियम लागू किए गए हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Estonia, Robotic, Trucks, Parliament
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
  3. 10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
  5. Lava Smart 4 Plus हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च: ANC, AI ट्रांसलेशन के साथ 54 घंटे तक चलने वाली बैटरी, जानें सबकुछ
  7. EV दिग्गजों को टक्कर देने उतरी तेल बेचने वाली Shell! पेश की 10 मिनट से कम चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक कार
  8. Nothing Phone (4b) का डिजाइन आया सामने, जानें कैसा होगा यह फोन
  9. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »