आईआरसीटीसी से रेल टिकट खरीदना हुआ सस्ता

आईआरसीटीसी से रेल टिकट खरीदना हुआ सस्ता
ख़ास बातें
  • वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में दी जानकारी
  • आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ई-टिकट लेने पर कोई सर्विस चार्ज नहीं लगेगा
  • ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक कराने वाले करोड़ों यात्रियों को राहत मिलेगी
विज्ञापन
अगर आप भारतीय रेलवे से सफर करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अगले वित्त वर्ष से आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ई-टिकट लेने पर कोई सर्विस चार्ज नहीं लगेगा। यह जानकारी वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में दी।

बता दें कि आमतौर पर ई-टिकट बुक करने पर स्लीपर के लिए 20 रुपये और एसी टिकटों के लिए 40 रुपये सर्विस चार्ज के तौर पर देने होते हैं। अब रेल यात्रियों को इससे छुटकारा मिल जाएगा।


याद रहे कि नोटबंदी के दौरान भी केंद्र सरकार ने सर्विस चार्ज को नहीं लेने का ऐलान किया था। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ 31 दिसंबर 2016 तक थी। सरकार के नए फैसले से ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक कराने वाले करोड़ों यात्रियों को राहत मिलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IRCTC, Indian Railway
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  2. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  3. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  4. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  5. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  6. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  7. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  8. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  9. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  10. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »