ग्लोबल सेमीकंडक्टर मेकर Intel पर स्लोडाउन की मार, कंपनी ने घटाई स्टाफ की सैलरी

इंटेल ने CEO सहित मैनेजमेंट और सीनियर स्टाफ की सैलरी में कटौती की है। कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट में कमी हो रही है। इस वजह से इसने यह फैसला किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 1 फरवरी 2023 16:29 IST
ख़ास बातें
  • इंटेल ने CEO सहित मैनेजमेंट और सीनियर स्टाफ की सैलरी में कटौती की है
  • कंपनी के आवर्स पर काम करने वाले वर्कर्स की सैलरी में कमी नहीं होगी
  • टेक कंपनियों पर स्लोडाउन का बड़ा असर पड़ रहा है

कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट में कमी हो रही है

अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी Intel Corp को स्लोडाउन के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इससे निपटने के लिए इंटेल ने CEO सहित मैनेजमेंट और सीनियर स्टाफ की सैलरी में कटौती की है। कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट में कमी हो रही है। इस वजह से इसने यह फैसला किया गया है। 

Reuters की रिपोर्ट में बताया गया है कि इंटेल के मिड-लेवल के वर्कर्स के लिए बेस पे में लगभग पांच प्रतिशत और चीफ एग्जिक्यूटिव Pat Gelsinger के लिए 25 प्रतिशत तक कटौती की जाएगी। हालांकि, कंपनी के आवर्स के आधार पर काम करने वाले वर्कर्स की सैलरी में कमी नहीं होगी। इंटेल की एग्जिक्यूटिव लीडरशिप टीम की सैलरी में 15 प्रतिशत और सीनियर मैनेजर्स के लिए 10 प्रतिशत की कटौती होगी। इंटेल ने एक स्टेटमेंट में बताया, "मैक्रो इकोनॉमिक मुश्किलों से निपटने और कॉस्ट घटाने की कोशिशों के लिए, हमने एंप्लॉयी कंपनसेशन में कई बदलाव किए हैं। इससे कंपनी को इनवेस्टमेंट के लिए कैश बचाने में मदद मिलेगी।" 

कुछ अन्य बड़ी कंपनियों के सीनियर मैनेजमेंट की सैलरी में भी हाल ही में कटौती की गई थी। इनमें इनवेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी Goldman Sachs के चीफ एग्जिक्यूटिव David Solomon शामिल हैं। उनकी सैलरी में लगभग 30 प्रतिशत की कमी हुई है। बड़ी टेक कंपनियों पर स्लोडाउन का बड़ा असर पड़ रहा है। इस वजह से इनमें से कई कंपनियों में छंटनी और सैलरी में कटौती जैसे कदम उठाए हैं। पिछले महीने ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनी Microsoft ने हजारों वर्कर्स की छंटनी करने का फैसला किया था। कंपनी की योजना अपनी वर्कफोर्स को लगभग 5 प्रतिशत कम करने की है। माइक्रोसॉफ्ट से लगभग 11,000 वर्कर्स को बाहर किया जा सकता है। इसमें इंजीनियरिंग और ह्युमन रिसोर्सेज डिविजंस पर अधिक असर होगा। 

Reuters की रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी पर अपनी क्लाउड यूनिट Azure के ग्रोथ रेट को बरकरार रखने का प्रेशर है। पिछली कुछ तिमाहियों से मंदी के कारण पर्सनल कंप्यूटर्स के मार्केट को नुकसान हुआ है और इससे माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज और डिवाइसेज की बिक्री पर असर पड़ा है। कंपनी के पास पिछले वर्ष जून तिमाही के अंत में लगभग 2,21,000 वर्कर्स थे। इनमें से लगभग 1,22,000 अमेरिका और बाकी अन्य देशों में थे। कंपनी के छंटनी के फैसले से यह संकेत मिल रहा है कि टेक सेक्टर में वर्कफोर्स में कटौती जारी रह सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.