20000mAh, 10000mAh बैटरी के साथ Samsung Power Bank लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Samsung Power Bank  के 20000mAh की कीमत 4,299 रुपये और 10000mAh की कीमत 3,499 रुपये है।

20000mAh, 10000mAh बैटरी के साथ Samsung Power Bank लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Samsung

Samsung Power Bank में 10000mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Samsung ने आज 20000mAh, 10000mAh बैटरी वाले पावरबैंक लॉन्च किए हैं।
  • Samsung Power Bank के 20000mAh की कीमत 4,299 रुपये है।
  • Samsung Power Bank के 10000mAh की कीमत 3,499 रुपये है।
विज्ञापन
Samsung ने भारत में आज यानी कि 6 मई को 20000mAh और 10,000mAh बैटरी वाले पावर बैंक लॉन्च किए हैं। सैमसंग के 20000mAh पावर बैंक 45W वायर्ड चार्जिंग और 10,000mAh पावर बैंक 25W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं। हालांकि, 10,000mAh पावर बैंक Qi स्टैंडर्ड (7.5W) पर बेस्ड वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन भी प्रदान करता है। यहां हम आपको Samsung Power Bank  के 20000mAh पावर बैंक 10000mAh पावर बैंक के स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Power Bank की कीमत और उपलब्धता


Samsung Power Bank  के 20000mAh की कीमत 4,299 रुपये और 10000mAh की कीमत 3,499 रुपये है। Samsung पावर बैंक सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर बेज कलर में उपलब्ध हैं।


Samsung Power Bank के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Samsung के 20,000mAh पावर बैंक 45W तक सुपर-फास्ट 2.0 चार्जिंग का सपोर्ट करता है। इसमें तीन यूएसबी-सी पोर्ट हैं, जिनका इस्तेमाल एक साथ 3 डिवाइस को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि पावर बैंक 45W तक वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करता है। पावर बैंक 45W के आउटपुट पर सिर्फ एक डिवाइस को चार्ज कर सकता है। अगर पावर बैंक का इस्तेमाल 3 डिवाइसेज को एक साथ चार्ज करने के लिए किया जाता है तो आउटपुट एक्सटेंड हो जाता है। Samsung ने कहा कि स्मार्टफोन के अलावा, पावर बैंक हेडफोन, गेमिंग कंसोल, कैमरा और चुनिंदा लैपटॉप को चार्ज कर सकता है। कंपनी ने कहा कि 20,000mAh पावर बैंक हाई क्वालिटी वाली लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल करके लो करंट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

Samsung के 10000mAh पावर बैंक 25W तक वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करता है। इसमें ड्यूल पोर्ट चार्जिंग कैपेसिटी मिलती है। इसका अनिवार्य तौर पर मतलब है कि पावर बैंक एक साथ दो डिवाइस तक चार्ज कर सकता है। Samsung ने कहा कि पावर बैंक स्मार्टफोन, वॉच, बड्स और डिजिटल डिवाइस समेत कई प्रकार के डिवाइसेज का सपोर्ट करता है। 10000mAh सैमसंग पावर बैंक क्यूई-सर्टिफाइड वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है। पावर बैंक वायरलेस तरीके से 7.5W तक चार्ज कर सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  3. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  4. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  5. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  6. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  7. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  8. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  9. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  10. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »