• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Samsung ने लॉन्च किया ऐसा टूल जो खुद बताएगा क्या खराब है, टेक्नीशियन के विजिट की जरूरत नहीं!

Samsung ने लॉन्च किया ऐसा टूल जो खुद बताएगा क्या खराब है, टेक्नीशियन के विजिट की जरूरत नहीं!

Samsung ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि HRM टूल SmartThings ऐप से जुड़े स्मार्ट अप्लायंसेज के लिए काम करता है।

Samsung ने लॉन्च किया ऐसा टूल जो खुद बताएगा क्या खराब है, टेक्नीशियन के विजिट की जरूरत नहीं!

Photo Credit: Samsung

ख़ास बातें
  • Samsung ने HRM (होम अप्लायंसेज रिमोट मैनेजमेंट) टूल लॉन्च किया है
  • यह AI-पावर्ड रिमोट डायग्नोसिस और ट्रबलशूटिंग टेक्नोलॉजी है
  • कंपनी का सपोर्ट सेंटर खराब डिवाइस को रिमोटली चेक कर सकता है
विज्ञापन
Samsung ने अपने होम अप्लायंसेज के लिए एक नया HRM (होम अप्लायंसेज रिमोट मैनेजमेंट) टूल लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह अगली जनरेशन की AI-पावर्ड रिमोट डायग्नोसिस और ट्रबलशूटिंग टेक्नोलॉजी है, जो सर्विस वेटिंग टाइम को काफी हद तक कम कर देगी और कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगी। Samsung के मुताबिक, अब अगर किसी स्मार्ट होम अप्लायंस में कोई दिक्कत आती है और वह SmartThings ऐप से कनेक्टेड है, तो कंपनी का सपोर्ट सेंटर उस डिवाइस को रिमोटली चेक कर सकता है और जरूरत पड़ने पर बिना टेक्नीशियन विजिट के ही गाइड करके प्रॉब्लम सॉल्व कर सकता है।

Samsung ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि HRM टूल SmartThings ऐप से जुड़े स्मार्ट अप्लायंसेज के लिए काम करता है। जब कोई यूजर किसी प्रॉब्लम के लिए कस्टमर केयर को कॉल करता है, तो HRM सिस्टम उस डिवाइस का मॉडल और सीरियल नंबर ऑटोमेटिकली Samsung CRM के जरिए पहचान लेता है। इसके बाद, ग्राहक की अनुमति से, सपोर्ट सेंटर एडवाइजर डिवाइस को रिमोटली मॉनिटर, डायग्नोज और कुछ मामलों में कंट्रोल तक कर सकता है।

Samsung India में VP, कस्टमर सैटिस्फैक्शन, सुनील कटिन्हा ने कहा, "सैमसंग सर्विस होम अप्लायंस डायग्नोस्टिक्स में सबसे आगे है, जो सटीक रूप से समस्याओं की पहचान करने के लिए उन्नत उपकरणों का लाभ उठाती है। अपनी स्मार्ट डायग्नोस्टिक्स सेवा के माध्यम से, ग्राहक दूर से ही समस्याओं का निवारण और समाधान करके सक्रिय समाधान प्राप्त कर सकते हैं, जिससे तकनीशियन के पास जाने की आवश्यकता कम हो जाती है। यह सफलता प्रतीक्षा समय को काफी कम करती है, तेजी से समाधान सुनिश्चित करती है, और उत्पाद रखरखाव पर समय पर अपडेट प्रदान करती है, जिससे अंततः ग्राहक अनुभव में सुधार होता है।"

Samsung ने बताया कि चन्नई में एक यूजर को अपने AC की कूलिंग कम लगने लगी। चूंकि उनके पास SmartThings ऐप था और AC पहले से रजिस्टर था, उन्हें एक एरर नोटिफिकेशन मिला। उन्होंने तुरंत ऐप में Home Care सर्विस के जरिए सपोर्ट रिक्वेस्ट की और एक कॉन्टैक्ट सेंटर एडवाइजर से जुड़ गए। एडवाइजर ने HRM के जरिए रिमोट डायग्नोसिस की और बताया कि AC का माइक्रोफिल्टर क्लीनिंग की जरूरत है। इसके बाद फोन पर ही एक स्टेप-बाय-स्टेप गाइड देकर AC की कूलिंग को वापस नॉर्मल कर दिया गया, बिना किसी टेक्नीशियन विजिट के।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung HRM Tool
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »