• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Samsung दे रहा फ्री में 10 हजार रुपये का Amazon गिफ्ट कार्ड पाने का मौका, बस करना होगा ये काम

Samsung दे रहा फ्री में 10 हजार रुपये का Amazon गिफ्ट कार्ड पाने का मौका, बस करना होगा ये काम

Samsung ने Fit India Walk-a-thon 2026 की घोषणा की है। यह सैमसंग हेल्थ ऐप पर एक स्टेप-काउंट चैलेंज है जो हेल्थ को बढ़ावा देता है।

Samsung दे रहा फ्री में 10 हजार रुपये का Amazon गिफ्ट कार्ड पाने का मौका, बस करना होगा ये काम

Photo Credit: Samsung

Samsung Fit India Walk-a-thon के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

ख़ास बातें
  • Samsung ने Fit India Walk-a-thon 2026 की घोषणा की है।
  • सैमसंग हेल्थ ऐप पर एक स्टेप-काउंट चैलेंज हेल्थ को बढ़ावा देता है।
  • यह कैंपेन भारत को स्वस्थ और फिट बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन

Samsung ने Fit India Walk-a-thon 2026 की घोषणा की है। यह सैमसंग हेल्थ ऐप पर एक स्टेप-काउंट चैलेंज है जो हेल्थ को बढ़ावा देता है। यह चैलेंज भारत में उन यूजर्स के लिए शुरू हुआ है जो गणतंत्र दिवस पर बेहतर हेल्थ के लिए संकल्प लेते हैं। यह कैंपेन भारत को स्वस्थ और फिट बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह चैलेंज 26 जनवरी से शुरू होगा और 24 फरवरी, 2026 तक जारी रहेगा। इस दौरान यूजर्स को रिवार्ड पाने के लिए 30 दिनों के समय में 2 लाख कदम चलने होंगे। इस चैलेंज में तीन लकी विनर्स को अमेजन गिफ्ट कार्ड मिलेगा, जबकि अन्य 10 हजार विजेताओं को 500 रुपये का अमेजन गिफ्ट कार्ड मिलेगा। आइए Samsung विट इंडिया वॉक-अ-थॉन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung के फिट इंडिया वाक अ थॉन चैलेंज में कैसे लें हिस्सा


इच्छुक यूजर्स Samsung हेल्थ ऐप पर 22 जनवरी, 2026 से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह चैलेंज 26 जनवरी से लेकर 24 फरवरी, 2026 तक जारी रहेगा। इस चैलेंज में हिस्सा लेने वालों को रिवार्ड पाने के लिए 30 दिनों के अंदर 2 लाख कदम पूरे करने होंगे। यूजर्स चैलेंज के दौरान अपने स्टेप्स को ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा लीडरबोर्ड से प्रतिभागी अपनी ग्रोथ पर नजर रख सकते हैं और अन्य प्रतियोगिता के मुकाबले में अपनी रैंकिंग भी देख सकते हैं। चैलेंज पूरा करने के बाद यूजर्स को अपना इनाम पाने के लिए Samsung Health ऐप पर जाना होगा।

इस चैलेंज में जो प्रतियोगी 2 लाख कदम का टारगेट पूरा कर लेंगे तो वो लकी ड्रॉ में शामिल होंगे। सफल होने पर यूजर्स को सैमसंग मेंबर्स ऐप के बेनिफिट्स सेक्शन में एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा। तीन लकी विनर को 10 हजार रुपये का अमेजन गिफ्ट कार्ड मिलेगा और 1 हजार लकी विनर्स को 500 रुपये का अमेजन गिफ्ट कार्ड दिया जाएगा। फिट इंडिया वॉक-ए-थॉन 26 डेली फिजिकल एक्टिविटी के जरिए हेल्दी रूटीन को बढ़ावा देने के लिए सैमसंग का एक प्रयास है।

Samsung Fit India Walk-a-thon कब शुरू होगा?

Samsung Fit India Walk-a-thon चैलेंज 26 जनवरी से लेकर 24 फरवरी, 2026 तक जारी रहेगा।

Samsung Fit India Walk-a-thon में क्या करना होगा?

Samsung Fit India Walk-a-thon में रिवार्ड पाने के लिए 30 दिनों के अंदर 2 लाख कदम पूरे करने होंगे।

Samsung Fit India Walk-a-thon में क्या मिलेगा?

Samsung Fit India Walk-a-thon में तीन लकी विनर को 10 हजार रुपये का अमेजन गिफ्ट कार्ड मिलेगा और 1 हजार लकी विनर्स को 500 रुपये का अमेजन गिफ्ट कार्ड दिया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon Gift Card, Samsung Health App
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP के दो कैमरा वाले Oppo Find X9s Pro में होगी 7000mAh से बड़ी बैटरी! 21 अप्रैल को होगा लॉन्च
  2. Oppo F33 सीरीज होगी अप्रैल में लॉन्च, कीमत का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
  3. iPhone 17 Pro Max खरीदें 47 हजार तक सस्ता! Apple की 50वीं वर्षगांठ पर धमाका ऑफर
  4. Pixel 11 Pro XL के रेंडर लीक, Tensor G6 चिप, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स का खुलासा
  5. Redmi 15A 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 6300mAh बैटरी वाला फोन
  6. Zepto बेच रहा 24 हजार रुपये सस्ता iPhone 17 Pro Max, सबसे तगड़ा डिस्काउंट
  7. Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G vs OnePlus Nord 5: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. Truecaller पर अपना अकाउंट कैसे करें डिलीट, ऐसे अनलिस्ट होगा फोन नंबर
  9. 7300mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले OnePlus फोन पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितना मिल रहा सस्ता
  10. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »