Samsung और LG तोड़ेंगी कमाई के सारे र‍िकॉर्ड! लगाया यह अनुमान

दोनों ही कंपनियां तमाम कैटिगरीज में इनोवेटिव प्रोडक्‍ट पेश कर रही हैं। एलजी ने स्‍मार्टफोन मार्केट को भले ही अलविदा कह दिया हो, लेकिन सैमसंग एक से बढ़कर एक फ्लैगशिप डिवाइस उतार रही है।

Samsung और LG तोड़ेंगी कमाई के सारे र‍िकॉर्ड! लगाया यह अनुमान

दोनों कंपनियों ने उनके इत‍िहास की अब तक की सबसे अधिक सेल का अनुमान लगाया है।

ख़ास बातें
  • दोनों कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन की उम्‍मीद की है
  • कोविड-19 की चुनौती के बीच ऐसे अनुमान अच्‍छे संकेत हैं
  • दोनों कंपनियां तमाम कैटिगरीज में प्रोडक्‍ट पेश कर रही हैं
विज्ञापन
कोविड-19 की चुनौती के बीच दुनियाभर के देश अपनी अर्थव्‍यवस्‍था को संभाल रहे हैं। कंपनियां भी बेहतर प्रदर्शन की उम्‍मीद कर रही हैं। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी इस साल शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की है। दोनों कंपनियों ने उनके इत‍िहास की अब तक की सबसे अधिक सेल का अनुमान लगाया है। सैमसंग ने लगभग 234 बिलियन डॉलर कमाई का अनुमान लगाया है, जो अबतक का उसका सबसे ज्‍यादा रेवेन्‍यू है। वहीं, LG के इत‍िहास में पहली बार उसकी एनुअल सेल 62 बिलियन डॉलर के पार होने का अनुमान है।

ETNews की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल यानी 2021 की चौथी तिमाही में सैमसंग को लगभग 63 बिलियन डॉलर सेल और लगभग 12 बिलियन डॉलर के ऑपरेटिंग प्रॉफ‍िट का अनुमान है। दक्षिण कोरियाई टेक दिग्‍गज ने इस साल की तीसरी त‍िमाही में पिछले साल की तीसरी तिमाही के मुकाबले 67 फीसदी की ग्रोथ देखी है। कंपनी ने लगभग 234 बिलियन डॉलर कमाई का अनुमान लगाया है, जोकि कंपनी का अबतक का सबसे ज्‍यादा रेवेन्‍यू है और 2018 की कमाई से भी ज्‍यादा है। 

इस साल कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफ‍िट लगभग 44 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो 2018 के बाद से सबसे अधिक है। तमाम रिसर्चर्स ने उम्‍मीद लगाई है कि ऑटोमोटिव सेमीकंडक्टर पार्ट्स की कमी में नए साल की पहली छमाही के बाद सुधार होगा। गौरतलब है कि चिप मैन्‍युफैक्‍चरिंग में भी सैमसंग दुनिया की बड़ी कंपनी है। माना जा रहा है कि नए साल में DRAM मेमोरी सेमीकंडक्टर्स की मैन्‍युफैक्‍चरिंग में भी तेजी आएगी, जिन्‍हें सैमसंग तैयार करती है। 

सैमसंग की तरह ही दक्षिण कोरिया की LG को भी इस साल रिकॉर्ड प्रदर्शन की उम्मीद है। कंपनी की ओवरऑल सेल और ऑपरेटिंग प्रॉफ‍िट क्रमशः लगभग 16 बिलियन डॉलर और 700 मिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। LG के इत‍िहास में पहली बार उसकी एनुअल सेल 62 बिलियन डॉलर के पार होने का अनुमान है। कंपनी का एनुअल ऑपरेटिंग प्रॉफ‍िट भी 3 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो दोनों ही कंपनियां तमाम कैटिगरीज में इनोवेटिव प्रोडक्‍ट पेश कर रही हैं। एलजी ने स्‍मार्टफोन मार्केट को भले ही अलविदा कह दिया हो, लेकिन सैमसंग एक से बढ़कर एक फ्लैगशिप डिवाइस उतार रही है। नए फोल्‍ड फोन के भी कई हाईटेक फीचर्स से लैस होने की उम्‍मीद है। वहीं, LG का फोकस होम अप्‍लायंस कैटिगरी में है। दोनों ही कंपनियां स्‍मार्ट टीवी से लेकर रेफ्रिजरेटर तक की नई रेंज लाने वाली हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, LG, record sales, expected, Samsung profit, LG Profit

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  2. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  4. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  5. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  6. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  8. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  9. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  10. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »