OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite 5G vs Tecno Spark 50 5G: ₹20000 में कौन सा है बेस्ट?

OnePlus ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Vivo T5 Lite 5G और Tecno Spark 50 5G से हो रहा है।

OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite 5G vs Tecno Spark 50 5G: ₹20000 में कौन सा है बेस्ट?

Photo Credit: OnePlus/Vivo/Tecno

OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite 5G vs Tecno Spark 50 5G

ख़ास बातें
  • OnePlus N6x में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है।
  • Vivo T5 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट मिलता है।
  • Tecno Spark 50 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर है।
विज्ञापन

OnePlus ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Vivo T5 Lite 5G और Tecno Spark 50 5G से हो रहा है। OnePlus N6x में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 Apex चिपसेट दिया गया है। वहीं Vivo T5 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट मिलता है। जबकि Tecno Spark 50 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया है। यहां हम आपको OnePlus N6x, Vivo T5 Lite 5G और Tecno Spark 50 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं। 

OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite 5G vs Tecno Spark 50 5G

कीमत और स्टोरेज

OnePlus N6x के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹18,999 और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999 है। वहीं Vivo T5 Lite 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹19,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹21,999 और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,499 है। जबकि Tecno Spark 50 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹19,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

OnePlus N6x में 6.8 इंच की HD+ LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1570 पिक्सल, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 19.6:9 आस्पेक्ट रेशियो और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं Vivo T5 Lite 44W 5G में 6.74 इंच की LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Tecno Spark 50 5G में 6.78 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1576 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 560 निट्स ब्राइटनेस है। 

प्रोसेसर

OnePlus N6x में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Vivo T5 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट मिलता है। जबकि Tecno Spark 50 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

OnePlus N6x एंड्रॉयड 16 बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है। वहीं Vivo T5 Lite 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6.0 पर काम करता है। जबकि Tecno Spark 50 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। 

कैमरा सेटअप

OnePlus N6x के रियर में f/2.2 अपर्चर और 10x तक डिजिटल जूम के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo T5 Lite 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। जबकि Tecno Spark 50 5G के रियर में f/1.85 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।

फ्रंट कैमरा

OnePlus N6x में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo T5 Lite 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Tecno Spark 50 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।

बैटरी बैकअप

OnePlus N6x में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo T5 Lite 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट करती है। जबकि Tecno Spark 50 5G में 6500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  3. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  4. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  7. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  8. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  9. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  10. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »