पावरफुल मोटरसाइकिल्स की मजबूत डिमांड से Royal Enfield की सेल्स 34 प्रतिशत बढ़ी

Royal Enfield की पिछले महीने सेल्स 34 प्रतिशत बढ़कर 61,407 यूनिट्स की रही। कंपनी ने पिछले वर्ष के इसी महीने में 50,265 यूनिट्स बेची थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जुलाई 2023 15:19 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की जून में एक्सपोर्ट को मिलाकर कुल सेल्स 77,109 यूनिट्स की रही
  • रॉयल एनफील्ड को 350 cc वाली मोटरसाइकिल्स की अधिक डिमांड मिल रही है
  • इसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने की भी योजना है

कंपनी ने कुछ महीने पहले Hunter 350 को अमेरिका और लैटिन अमेरिका में लॉन्च किया था

पिछले कुछ वर्षों में पावरफुल मोटरसाइकिल्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट की प्रमुख कंपनी Royal Enfield की पिछले महीने सेल्स 34 प्रतिशत बढ़कर 61,407 यूनिट्स की रही। कंपनी ने पिछले वर्ष के इसी महीने में 50,265 यूनिट्स बेची थी। इसकी जून में एक्सपोर्ट को मिलाकर कुल सेल्स 77,109 यूनिट्स की रही। 

रॉयल एनफील्ड को 350 cc की क्षमता वाली मोटरसाइकिल्स में अधिक डिमांड मिल रही है। कंपनी के पास इस रेंज में Bullet, Hunter, Classic और Meteor मौजूद हैं। इसने जून में 350 cc मोटरसाइकिल्स की 68,554 यूनिट्स बेची हैं। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। हालांकि, कंपनी की 350-600 cc मोटरसाइकिल्स की सेल्स लगभग 23 प्रतिशत घटकर 8,445 यूनिट्स की रही। कंपनी के CEO, B Govindarajan ने कहा, "रॉयल एनफील्ड की कोशिश ऐसे प्रोडक्ट्स बनाने की रहती है जो हमारे कस्टमर्स को उत्साहित करें। कंपनी ने पहली तिमाही के लिए अभी तक की सबसे अधिक सेल्स हासिल की है।" रॉयल एनफील्ड ने कुछ महीने पहले Hunter 350 को अमेरिका और लैटिन अमेरिका में लॉन्च किया था। 
Advertisement

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कैटेगरी में भी कंपनी जल्द शुरुआत कर सकती है। कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को Stark Future के साथ मिलकर डिवेलप किया जा रहा है। रॉयल एनफील्ड और Stark Future के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप है। रॉयल एनफील्ड इस मोटरसाइकिल के लिए बैटरी और मोटर भी बना सकती है। 

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को अगले वर्ष पेश किया जा सकता है। रॉयल एनफील्ड का मालिकाना हक रखने वाली Eicher Motors के मैनेजिंग डायरेक्टर, Siddhartha Lal ने हाल ही में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को डिवेलप करने की पुष्टि थी। उन्होंने बताया था, "हम अपनी EV की यात्रा में विश्वास के साथ कदम बढ़ा रहे हैं। हमने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की योजना को लेकर काफी प्रगति की है। यह Stark Future के साथ हमारी पार्टनरशिप की भी एक बहुत अच्छी शुरुआत है।" इसके लिए कंपनी ने नए सप्लाई पार्टनर्स को जोड़ने और प्रोडक्शन लाइंस बनाने पर कार्य शुरू कर दिया है। अमेरिका में इसका प्राइस 3,999 डॉलर का है। भारत में बनी इस मोटरसाइकिल की बिक्री इंडोनेशिया, थाईलैंड, न्यूजीलैंड, जर्मनी, फ्रांस, इटली, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, मेक्सिको और कोलंबिया में भी होती है। कंपनी की अपना एक्सपोर्ट का मार्केट बढ़ाने की योजना है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.