• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Rishabh Pant Accident: दुर्घटना के बाद कार में लगी थी जबरदस्त आग, क्या 5 स्टार रेटिंग है सुरक्षा की गारंटी?

Rishabh Pant Accident: दुर्घटना के बाद कार में लगी थी जबरदस्त आग, क्या 5 स्टार रेटिंग है सुरक्षा की गारंटी?

हमें दिल्ली में हुई हालिया घटना को भी नहीं भूलना चाहिए, जहां एक युवक ने पार्किंग में खड़ी Maruti Suzuki Ertiga कार के टायर्स को जलाया था, लेकिन कुछ ही मिनटों में पार्किंग में खड़ी अन्य 20 कारें भी जलकर खाक हो गईं।

Rishabh Pant Accident: दुर्घटना के बाद कार में लगी थी जबरदस्त आग, क्या 5 स्टार रेटिंग है सुरक्षा की गारंटी?

Rishabh Pant Mercedes-Benz GLE Coupe कार चला रहे थे

ख़ास बातें
  • ऋषभ पंत Mercedes-Benz GLE Coupe कार चला रहे थे
  • पहले कार डिवाइडर से टकराई, जिससे पंत विंडरस्क्रीन से बाहर गिर गए
  • इसके तुरंत बाद कार ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरी तरह से जल गई
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल वे देहरादून के मैक्स अस्पताल में निगरानी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि दिल्ली से उत्तराखंड जा रहे पंत को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ। पंत Mercedes-Benz GLE Coupe कार चला रहे थे, जो पहले डिवाइडर से टकराई, जिसके प्रभाव से पंत विंडस्क्रीन से बाहर गिर गए, जो उनके लिए अच्छा साबित हुआ, क्योंकि इसके तुरंत बाद कार ने आग पड़क ली और देखते ही देखते पूरी तरह से जल गई।

हादसे के तुरंत बाद, पंत को देहरादून के अस्पताल पहुंचा गया, जहां उनका इलाज चालू है। रिपोर्ट्स का कहना है कि वे खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। भले ही दमकल की गाड़ियों ने कार में लगी आग पर समय से काबू पा लिया, लेकिन इस तरह के हादसों से कई सवाल खड़े होते हैं। दुर्घटना के कुछ समय बाद, हादसे की साइट से कार की कई तस्वीरें सामने आईं, जिसमें देखने को मिलता है कि कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। कार का अगला हिस्सा न के बराबर बचा हुआ है और अपहोल्स्ट्री के साथ सीट्स का केवल अंदरूनी ढ़ांचा बचा है।

इससे पता चलता है कि आग कितनी भयंकर थी, लेकिन हैरानी इस बात से होती है कि आग से कार का ये हाल कुछ मिनटों में हो गया। भले ही दुर्घटना से बचाव के मामले में निर्माता अपनी गाड़ियों के लिए 5 स्टार रेटिंग हासिल कर लेते हैं, लेकिन इस तरह सेकंड्स में कार का आग पकड़ना और जलकर खाक हो जाना गाड़ियों की संवेदनशीलता को दर्शाता है। एक तरफ कार निर्माताओं का दावा होता है कि कार में मौजूद मॉडर्न इंटरनल कंबशन के लिए आग पकड़ना बेहद मुश्किल है, वहीं दूसरी ओर इस तरह के हादसे डर पैदा करते हैं। 

हमें दिल्ली में हुई हालिया घटना को भी नहीं भूलना चाहिए, जहां एक युवक ने पार्किंग में खड़ी Maruti Suzuki Ertiga कार के टायर्स को जलाया था, लेकिन कुछ ही मिनटों में पार्किंग में खड़ी अन्य 20 कारें भी जलकर खाक हो गईं। इनमें से ज्यादातर गाड़ियों की केवल चेसिस दिखाई दे रही थी।

इन हादसों से यह साफ होता है कि भले ही आधुनिक कारों को बनाने वाले निर्माता सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करके अपनी कारों को सबसे सुरक्षित वाहन का खिताब देते हैं, लेकिन इन आग जैसे खतरे से बचाव के मामले में अभी भी ये वाहन बहुत संवेदनशील हैं। इनके पीछे वाहन में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और फोम का इस्तेमाल और साथ ही वायरिंग हार्नेस और कपड़े का मिश्रण आदि जैसे कारक हैं। ये कुछ दशक पहले आने वाले वाहनों से अलग हैं, जिनमें स्टील और सॉलिड प्लास्टिक आदि का ज्यादा इस्तेमाल होता था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  3. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  4. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  5. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  6. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  7. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  8. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  9. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  10. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »