मल्टी-लेवल पार्किंग में 21 कारें जलकर खाक, CCTV फुटेज से सामने आई सच्चाई

आग लगने का कारण एक युवक था, जो पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति से बदला लेने के लिए पार्किंग पर पहुंचा था। बताया गया है कि यह व्यक्ति के संबंध युवक की चचेरी बहन के साथ थे।

मल्टी-लेवल पार्किंग में 21 कारें जलकर खाक, CCTV फुटेज से सामने आई सच्चाई

Photo Credit: TOI

युवक की मंशा केवल Maruti Suzuki Ertiga में आग लगाने की थी

ख़ास बातें
  • आग लगने की घटना सुबह 4 बजे हुई थी
  • दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची
  • गिरफ्तार हुआ आग लगाने वाला युवक
विज्ञापन
दिल्ली में एक 23 वर्षीय युवक की वजह से 21 कारों में एक साथ आग लग गई। मामला देश की राजधानी दिल्ली में स्थित एक मल्टी-लेवल पार्किंग की है, जहां एक युवक ने आग तो केवल एक गाड़ी में लगानी चाही, लेकिन उसके कारण पार्किंग में खड़ी 20 अन्य कारों को आग लग गई। आग पर बाद में काबू पा लिया गया, लेकिन सभी गाड़ियां पूरी तरह से नष्ट हो गई। 

पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर में स्थित तीन मंजिला मल्टी-लेवल कार पार्किंग में सोमवार सुबह आग लग गई। बेसमेंट में लगी आग के कारण 21 गाडियां जलकर खाक हो गयी। आग लगने की घटना सुबह 4 बजे हुई थी। TOI के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और सुबह 6:10 बजे आग पर काबू पाया गया। 

आग लगने का कारण एक युवक था, जो पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति से बदला लेने के लिए पार्किंग पर पहुंचा था। बताया गया है कि यह व्यक्ति के संबंध युवक की चचेरी बहन के साथ थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि युवक ने लाइटर से Maruti Suzuki Ertiga के टायरों में आग लगाई। कुछ ही मिनटों में कार के आसपास खड़ी 20 अन्य कारों में भी आग लग गई।

इनमें से कुछ कार तो इस कदर जली कि उनकी केवल चेसिस ही बची थी। इससे यह पता चलता है कि वर्तमान में गाड़ियों में आग लगना कितना आसान हो गया है। फ्यूल टैंक के अलावा, इसके पीछे कई कारक होते हैं, जैसे प्लास्टिक, फोम, वायरिंग हार्नेस और अपहोल्स्ट्री आदि, जो बहुत आसानी से आग पकड़ सकते हैं।

रिपोर्ट आगे बताती है कि आरोपी पर आईपीसी की धारा 436 (आग से शरारत) और 427 (शरारत से 50 रुपये की क्षति) और धारा 436 (आग से शरारत) और 427 (शरारत के कारण 50 रुपये की क्षति) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उसके खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम की धारा 4 भी दर्ज की गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Fire on Car, car caught fire, Fire
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »