RedMagic ने लॉन्च किए दो नए पावरबैंक, मिनटों में करेंगे फोन को चार्ज, ऐसे हैं गजब फीचर्स

RedMagic ने नए पावरबैंक Dao Peak Power Stick और Compact Dao Peak Energy Cube लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 14 नवंबर 2024 12:10 IST
ख़ास बातें
  • RedMagic Dao Peak Energy Cube की कीमत 279 युआन (लगभग 3,207 रुपये) है।
  • RedMagic Dao Peak Power Stick की कीमत 999 युआन (लगभग 11,648 रुपये) है।
  • RedMagic Dao Peak Energy Cube में 20000mAh ऑटोमोटिव-ग्रेड सेल है।

RedMagic Dao Peak Energy Cube में 20000mAh ऑटोमोटिव-ग्रेड सेल है।

Photo Credit: RedMagic

RedMagic ने चीन में RedMagic 10 Pro सीरीज इवेंट में दो नए पावर बैंक RedMagic Dao Peak Power Stick और Compact Dao Peak Energy Cube पेश किए हैं। दोनों मॉडल पोर्टेबल चार्जिंग सॉल्यूशन को बेहतर करने के लिए फीचर्स प्रदान करते हैं। आइए RedMagic Dao Peak Power Stick और Compact Dao Peak Energy Cube पावर बैंक के बारे में विस्तार से यहां जानते हैं।


RedMagic Dao Peak Energy Cube, Dao Peak Power Stick Price


Advertisement
RedMagic Dao Peak Energy Cube की कीमत 279 युआन (लगभग 3,207 रुपये) है। यह अब प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और डिलीवरी 20 नवंबर से शुरू होगी। Dao Peak Power Stick की कीमत 999 युआन (लगभग 11,648 रुपये) है, जिसकी बिक्री दिसंबर में शुरू होगी।


RedMagic Dao Peak Power Stick Specifications


RedMagic Dao Peak Power Stick में एविएशन-ग्रेड एल्यूमीनियम एलॉय के साथ तैयार साइबर-ट्रांसपेरेंट एस्थेटिक लुक दिया गया है जो कि मजबूत होने के साथ-साथ मॉडर्न भी है। इसमें एक छोटी डिस्प्ले दी गई है जो कि चार्जिंग स्टेटस की रियल टाइम जानकारी प्रदान करती है। इसमें ड्यूल-पोर्ट ब्लाइंड इंसर्शन फीचर है, जिससे पोर्ट ओरिएंटेशन की चिंता किए बिना कई डिवाइसेज को चार्ज करना आसान हो जाता है।
Advertisement

इस डिवाइस में 72Wh कैपेसिटी के साथ 20000mAh ऑटोमोटिव-ग्रेड सेल दिया गया है, जो हाई एनर्जी डेंसिटी और सिक्योरिटी के साथ 1,500 चार्ज साइकल प्रदान करता है। यह थ्री-पोर्ट डिजाइन के साथ आता है, जिसमें दो टाइप-सी पोर्ट हैं जो PD3.1 ड्यूल वे 140W प्लग-एंड-प्ले और एक यूएसबी-ए पोर्ट शामिल है, जिससे सभी डिवाइसेज में हाई पावर और फ्लेक्सिबल चार्जिंग मिलती है।

पावर बैंक कंपेटिबल RedMagic स्मार्टफोन जैसे RedMagic 10 Pro+, 8Pro+, 8SPro+, 9Pro+ और 9SPro+ के लिए 165W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। यह PD3.0 और QC3.0 समेत कई फास्ट-चार्जिंग प्रोटोकॉल के साथ भी कंपेटिबल है, जो कई डिवाइसेज में बेहतर कंपेटिबिलिटी प्रदान करता है। इसके अलावा यह डिवाइस के आधार पर ऑप्टिमाइज चार्जिंग के लिए आउटपुट को एडजेस्ट करने के लिए एआई इंटेलिजेंट रिकग्निशन के साथ आता है।


Advertisement
RedMagic Dao Peak Energy Cube Specifications


RedMagic Dao Peak Energy Cube में थ्री-इन-वन डिजाइन दिया गया है, जिसमें एक कॉम्पैक्ट 65W चार्जिंग सॉल्युशन मिलता है। यह चार्जर, पावर बैंक और डाटा केबल के तौर पर काम करता है। इसमें साइबर-इंस्पायर्ड ट्रांसपेरेंट डिजाइन भी है। रोडक्ट में ड्यूल यूएसबी-सी पोर्ट, एक फोल्डेबल प्लग, एक 5000mAh बैटरी और एक 19 सेमी टाइप सी केबल है। 

GaN टेक्नोलॉजी पर बेस्ड यह AI रिकग्निशन सिस्टम और PD3.0, QC3.0 और PPS समेत कई फास्ट-चार्जिंग प्रोटोकॉल का भी सपोर्ट करता है, जो कंपेटिबल डिवाइसेज में क्विक और एफिशिएंट चार्जिंग प्रदान करता है। यह 1 हजार साइकल के बाद 80 प्रतिशत से ज्यादा बैटरी कैपेसिटी बरकरार रखता है, जिससे यह ट्रैवल और डेली यूज के लिए बेहतर विकल्प साबित होता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.