• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • RedMagic 10 Pro Series: कूलिंग फैन, 24GB रैम, 7050mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुए गेमिंग स्मार्टफोन, जानें कीमत

RedMagic 10 Pro Series: कूलिंग फैन, 24GB रैम, 7050mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुए गेमिंग स्मार्टफोन, जानें कीमत

RedMagic 10 Pro के Dark Knight/Day Warrior वेरिएंट के 12GB+256GB कॉन्फिगरेशन को चीन में 4,999 युआन (करीब 58,500 रुपये) में पेश किया गया है, जबकि 12GB+512GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 5,499 युआन (लगभग 64,300 रुपये) है।

RedMagic 10 Pro Series: कूलिंग फैन, 24GB रैम, 7050mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुए गेमिंग स्मार्टफोन, जानें कीमत

Photo Credit: Nubia

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन्स BOE Q9+ OLED स्क्रीन से लैस आते हैं
  • इनमें कंपोजिट लिक्विड मेटल कूलिंग सिस्टम मिलता है
  • 24GB तक LPDDR5X ULTRA (9600Mbps) रैम से लैस हैं दोनों फोन
विज्ञापन
RedMagic 10 Pro सीरीज को चीन में लॉन्च किया गया है। इसमें RedMagic 10 Pro के साथ एक Pro+ मॉडल शामिल है। दोनों फोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite SoC पर काम करते हैं। गेमिंग-सेंट्रिक इन स्मार्टफोन्स में 24GB तक LPDDR5X ULTRA (9600Mbps) रैम और 1TB तक UFS 4.0 PRO स्टोरेज मिलती है। स्मार्टफोन्स BOE Q9+ OLED स्क्रीन से लैस आते हैं, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं। इनमें कंपोजिट लिक्विड मेटल कूलिंग सिस्टम मिलता है, जिसे 80W/mk थर्मल कंडक्टिविटी के साथ जोड़ा गया है। इसमें एक कूलिंग फैन को भी शामिल किया गया है। निश्चित तौर पर स्पेसिफिकेशन्स बताते हैं कि RedMagic के लेटेस्ट स्मार्टफोन खास गेमिंग के लिए डिजाइन किए गए हैं। सीरीज में एक स्पेशल एडिशन जोड़ा गया है, जो कुछ स्पेशल मटेरियल से लैस है।
 

RedMagic 10 Pro series price, availability

RedMagic 10 Pro के Dark Knight/Day Warrior वेरिएंट के 12GB+256GB कॉन्फिगरेशन को चीन में 4,999 युआन (करीब 58,500 रुपये) में पेश किया गया है, जबकि 12GB+512GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 5,499 युआन (लगभग 64,300 रुपये) है। वहीं, इसके Deuterium Front Transparent Dark Night/Silver Wing वेरिएंट के 12GB+256GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 5,299 युआन (करीब 62,000 रुपये) और 12GB+512GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 5,799 युआन (करीब 67,800 रुपये) है।

RedMagic 10 Pro+ के Dark Knight/Day Warrior वेरिएंट के 16GB+512GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 5,999 युआन (करीब 70,200 रुपये) है, जबकि Dark Knight 24GB+1TB कॉन्फिगरेशन की कीमत 7,499 युआन (करीब 87,700 रुपये) है। इस मॉडल में भी Deuterium Front Transparent Dark Night / Silver Wing वेरिएंट है, जिसके 16GB+512GB मॉडल की कीमत 6,299 युआन (लगभग 73,700 रुपये) है।
 
Latest and Breaking News on NDTV

RedMagic 10 GOLDEN SAGA 24GB+1TB Limited Edition भी पेश किया गया है, जिसमें गोल्डन वेपर कूलिंग, गोल्ड और सिल्वर एयर डक्ट, कार्बन फाइबर हीट डिसिपेशन, शैफायर ग्लास प्रोटेक्शन, गोल्ड-प्लेटेड पावर बटन, गोल्ड-प्लेटेड लोगो, एक्सक्लूसिव पर्सनल असिस्टेंट सर्विसेज, प्रोटेक्शन किट्स जैसे बदलाव शामिल हैं। इसकी कीमत 9,499 युआन (करीब 1,11,025 रुपये) है।

ये फोन चीन में ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और इनकी सेल 18 नवंबर से शुरू होगी। RedMagic 10 Pro सीरीज का ग्लोबल लॉन्च दिसंबर में होने की उम्मीद की जा रही है।
 

RedMagic 10 Pro series specifications

इनमें 6.85-इंच 1.5K OLED BOE Q9+ डिस्प्ले है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 95.3% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 2000 nits का पीक ब्राइटनेस लेवल और 2592Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM और DC डिमिंग को सपोर्ट करता है। इसमें रेड कोर R3 गेमिंग चिप का इस्तेमाल किया गया है, जिसे कंपनी ने खुद डेवलप किया है। यह चिप 2K+120FPS सुपर-रिजॉल्यूशन और सुपर-फ्रेम कॉन्करेंसी को सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 8 Elite SoC पर काम करता है, जिसे 24GB तक LPDDR5X ULTRA रैम और 1TB तक UFS 4.0 PRO स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

गेमिंग फोन होने के नाते इसे कई एडवांस गेमिंग एलिमेंट्स से भरा गया है। RedMagic 10 Pro सीरीज में 80W/mk के थर्मल कंडक्टिविटी के साथ कंपोजिट लिक्विड मेटल कूलिंग मिलती है। इनमें नए "हॉट व्हील्स" हाई-स्पीड सेंट्रीफ्यूगल फैन का यूज किया गया है, जिसमें हवा की स्पीड 10% बढ़ाकर 23,000 आरपीएम कर दी गई है। अब इनमें 12,000 mm 3D आइस-स्टेप वेपर कूलिंग एरिया मिलता है। वहीं, स्क्रीन के नीचे ग्राफीन की मोटाई को 30% बढ़ा दिया गया है। दोनों फोन में 520Hz गेमिंग शोल्डर कीज, 0815 X-एक्सिस लीनियर मोटर मौजूद हैं।

कैमरा सिस्टम की बात करें, तो RedMagic 10 Pro सीरीज में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है, जो एक अंडर-स्क्रीन कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ आता है। रियर में OIS से लैस 50MP ओमनीविजन OV50E40 सेंसर के साथ एक 50MP 120-डिग्री (OmniVision OV50D) अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो (OmniVision OV02F10) शूटर के साथ ट्रिपल कैमरा सिस्टम है। 

RedMagic 10 Pro+ में 7050mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जबकि 10 Pro में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh बैटरी दी गई है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »