• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • RedMagic ने दूसरे ब्रांड्स की उड़ा दी खिल्ली, शेयर किया वीडियो, देखकर आपकी भी हंसी निकल जाएगी!

RedMagic ने दूसरे ब्रांड्स की उड़ा दी खिल्ली, शेयर किया वीडियो, देखकर आपकी भी हंसी निकल जाएगी!

RedMagic का मैसेज साफ है “Why bulge when you can blend?” यानी जब कैमरा बॉडी में ही फिट हो सकता है, तो इतना बड़ा बंप क्यों?

RedMagic ने दूसरे ब्रांड्स की उड़ा दी खिल्ली, शेयर किया वीडियो, देखकर आपकी भी हंसी निकल जाएगी!

Photo Credit: RedMagic

RedMagic ने हाल ही में चीन में अपनी RedMagic 11 सीरीज लॉन्च की थी

ख़ास बातें
  • RedMagic ने सोशल मीडिया पर एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है
  • इसमें छोटा रोड रोलर फोन के उभरे हुए कैमरा बंप को फ्लैट करता हुआ दिखता है
  • ये फोन Apple, OnePlus, Xiaomi, Vivo आदि के लेटेस्ट मॉडल्स जैसे लगते हैं
विज्ञापन

RedMagic एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार बात परफॉर्मेंस की नहीं बल्कि मॉकिंग के लिए हो रही है और मॉकिंग RedMagic की नहीं, बल्कि RedMagic द्वारा की गई है। चीन में कंपनी ने हाल ही में अपनी RedMagic 11 सीरीज लॉन्च की थी, जिसके डिजाइन में एक नोटिसेबल एलिमेंट है, जो है उसका फ्लैट कैमरा मॉड्यूल। इसी को हथियार बनाते हुए कंपनी ने Apple, OnePlus और Xiaomi जैसे ब्रांड्स के उन स्मार्टफोन की खिल्ली उड़ाई हैं, जिनमें बड़े और बहुत ज्यादा बाहर निकले हुए कैमरा मॉड्यूल मौजूद हैं।

RedMagic ने सोशल मीडिया पर एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक छोटा रोड रोलर फोन्स के उभरे हुए कैमरा बंप को फ्लैट करता हुआ दिखता है, जो आजकल के फ्लैगशिप्स की सबसे बड़ी डिजाइन दिक्कतों पर सीधा वार है। इनमें दिखाए गए फोन्स Apple, OnePlus, Xiaomi, Vivo, Oppo के लेटेस्ट मॉडल्स के समान लगते हैं।

कंपनी का मैसेज साफ है “Why bulge when you can blend?” यानी जब कैमरा बॉडी में ही फिट हो सकता है, तो इतना बड़ा बंप क्यों? RedMagic का नया फ्लैगशिप पूरी तरह फ्लश कैमरा डिजाइन के साथ आता है, जो न सिर्फ देखने में स्मूथ लगता है बल्कि यूजर्स के लिए प्रैक्टिकल भी है। ऐसा डिजाइन फोन को फ्लैट सरफेस पर रखते समय हिलने नहीं देता और पकड़ने में भी ज्यादा आरामदायक बनाता है।

RedMagic ने कुछ सैंपल फोटोज भी शेयर किए हैं, जो इसके नए RedMagic 11 Pro+ के कैमरा से लिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इन तस्वीरों में ना तो ग्रेन नजर आता है और ना ही नॉइज, जबकि कलर बैलेंस और डिटेल्स काफी नेचुरल दिखाई देते हैं।

यह पहली बार नहीं है जब RedMagic ने Apple को निशाने पर लिया हो। इससे पहले भी कंपनी ने अपने मार्केटिंग कैंपेन में iPhone के “ओवरहीटिंग इश्यूज” पर तंज कसे थे, खासकर गेमिंग के दौरान।

वीडियो रिलीज का टाइमिंग भी काफी स्ट्रैटेजिक है। RedMagic 11 Pro+ का ग्लोबल लॉन्च 3 नवंबर को तय है और लॉन्च से पहले ये वायरल क्लिप कंपनी के लिए फ्री मार्केटिंग का काम कर रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: RedMagic, RedMagic 11 Pro, RedMagic 11 Series
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »