Red Magic Go पावरबैंक 5000mAh बैटरी, 20W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

कंपनी के अनुसार यह 65W GaN वॉल चार्जर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Red Magic Go पावरबैंक 5000mAh बैटरी, 20W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: fonearena

Red Magic Go डिवाइस को 20W चार्जिंग रेट के साथ चार्ज कर सकता है।

ख़ास बातें
  • यह 65W GaN वॉल चार्जर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसमें बिल्ट-इन यूएसबी टाइप-सी केबल मिलती है।
  • इसमें टू-वे फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
विज्ञापन
Red Magic की ओर से नया पावरबैंक Red Magic Go लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे पोर्टेबल और भरोसेमंद चार्जिंग डिवाइस कहा है जिसका डिजाइन काफी अलग है। यह कॉम्पेक्ट है और वजन में भी हल्का है। इसमें बिल्ट-इन LED बैटरी दी गई है जो कि इसके बैटरी लेवल के बारे में बताती रहती है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की है। कंपनी के अनुसार यह 65W GaN चार्जर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें टू-वे फास्ट चार्जिंग मिल जाती है। कंपनी का दावा है कि इसमें ओवरचार्जिंग प्रोटेक्शन भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Red Magic Go 5000mAh Power Bank price

Red Magic Go पावरबैंक की कीमत (via) 79.99 अमेरिकी डॉलर (लगभग 6,700 रुपये) है। इसकी अर्ली बर्ड सेल 12 दिसंबर को शुरू होगी। जबकि प्रॉपर सेल 18 दिसंबर से शुरू होगी। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। 
 

Red Magic Go 5000mAh Power Bank specifications

Red Magic Go में कंपनी ने यूनीक डिजाइन दिया है। यह बॉक्स शेप बॉडी के साथ न आकर नीचे सेल-टाइप फॉर्म फैक्टर से लैस है। लगता है जैसे सेल को एक परत में लपेट दिया गया है जो इसे एकदम हटकर लुक देता है। यह कॉम्पेक्ट है और वजन में भी हल्का है। इसमें बिल्ट-इन LED बैटरी दी गई है जो कि इसके बैटरी लेवल के बारे में बताती रहती है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की है। कंपनी के अनुसार यह 65W GaN वॉल चार्जर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

यह डिवाइस को 20W चार्जिंग रेट के साथ चार्ज कर सकता है। इसमें बिल्ट-इन यूएसबी टाइप-सी केबल मिलती है। इसके अलावा एक अन्य टाइप सी पोर्ट भी दिया गया है। इससे यह दो डिवाइसेज को भी एक ही समय पर चार्ज कर सकता है। इसमें PD 3.0 और Quick Charge 4.0 का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 1000 चार्ज साइकिल पूरी होने पर भी कैपिसिटी को 80% तक बनाकर रख सकता है। इसमें टू-वे फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इसमें ओवरचार्जिंग के लिए भी प्रोटेक्शन दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू, ये है आसान तरीका
  2. OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta की बड़ी कामयाबी, सेल्स हुई 3 लाख यूनिट्स से ज्यादा 
  4. IT एंप्लॉयीज एसोसिएशन ने की वर्क-फ्रॉम-होम को अनिवार्य बनाने की मांग, प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर
  5. दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  6. बच्चों के क्रेयॉन जैसी दिखने वाली Pen Drive! SanDisk Crayola USB-C भारत में लॉन्च
  7. Lyne Startup 70, Startup 68 TWS ईयरबड्स लॉन्च, साथ में Startup 80 कार चार्जर ने भी दी दस्तक, जानें
  8. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकती है 200 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  9. HP OmniBook Ultra 2026 लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. HMD Vibe 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन आ रहा है 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »