रेलवे जल्द शुरू कर सकता है बोल कर ट्रेन का टिकट बुक कराने की सुविधा

IRCTC अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्लेटफॉर्म 'Ask DISHA' का ट्रायल कर रहा है। इससे कस्टमर्स वॉयस कमांड्स देकर टिकट बुक करा सकेंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 मार्च 2023 17:10 IST
ख़ास बातें
  • IRCTC अपने AI प्लेटफॉर्म 'Ask DISHA' का ट्रायल कर रहा है
  • इसे बेंगलुरु के स्टार्टअप CoRover के साथ मिलकर डिवेलप किया गया है
  • इसमें यूजर्स को IRCTC के लॉग-इन और पासवर्ड की जरूरत नहीं होती

IRCTC ने प्रति दिन की ऑनलाइन टिकटिंग क्षमता भी बढ़ाने की योजना बनाई है

देश भर में लाखों लोग प्रति दिन ट्रेन से यात्रा करते हैं। इन यात्रियों के लिए ट्रेन की बुकिंग कराना अक्सर एक समस्या होता है। इसका समाधान जल्द हो सकता है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) जल्द ही वॉयस-बेस्ड ई-टिकटिंग का फीचर शुरू कर सकता है। इससे बोल कर टिकट बुक कराई जा सकेगी। 

ET Now की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि IRCTC अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्लेटफॉर्म 'Ask DISHA' का ट्रायल कर रहा है। इससे कस्टमर्स वॉयस कमांड्स देकर टिकट बुक करा सकेंगे। इसके साथ ही IRCTC ने प्रति दिन की ऑनलाइन टिकटिंग क्षमता भी बढ़ाने की योजना बनाई है। Ask DISHA को बेंगलुरु के स्टार्टअप CoRover के साथ मिलकर डिवेलप किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कस्टमर्स एक OTP वेरिफिकेशन लॉग-इन के साथ टिकट बुक कर सकते हैं और अन्य सहायता ले सकते हैं। इसमें यूजर्स को IRCTC के लॉग-इन और पासवर्ड की जरूरत नहीं होती।   
Advertisement

चैटबॉट Ask Disha 2.0 के जरिए पैसेंजर्स टेक्स्ट या वॉयस कमांड्स का इस्तेमाल कर टिकट बुक करा सकेंगे। इस पर टिकट कैंसल करने और कैंसल किए गए टिकट के रिफंड की स्थिति भी पता चलेगी। पैसेंजर्स को उनके PNR की स्थिति का भी तुरंत पता चल सकेगा। Ask Disha 2.0 पर पैसेंजर्स अपनी यात्रा के शुरुआती और गंतव्य वाले स्टेशन को भी बदल सकेंगे। यह टिकट को देखने, प्रिंट करने और शेयर करने की भी सुविधा देगा। इसके अलावा पैसेंजर्स को उनकी ट्रेन की यात्रा से जुड़े प्रश्नों के उत्तर भी मिल सकेंगे। 

इस प्लेटफॉर्म पर हिंदी और इंग्लिश में प्रश्न पूछे जा सकते हैं। यह चैटबॉट IRCTC की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बड़ा बदलाव होगा। बहुत से यात्रियों को वेबसाइट के जरिए ट्रेन की टिकट बुक कराने में परेशानी होती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड इस चैटबॉट से इसका समाधान हो सकेगा। इससे पहले IRCTC ने सुरक्षित और आसान पेमेंट सर्विसेज के लिए Easebuzz के साथ पार्टनरशिप की थी। यह पेमेंट गेटवे IRCTC के पेज के साथ इंटीग्रेट किया गया है। रेलवे की टूरिज्म और टिकटिंग यूनिट IRCTC एक लिस्टेड कंपनी है। इसने पिछले कुछ वर्षों में बहुत से नए फीचर्स और सुविधाएं शुरू की हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.