130km तक रेंज के साथ Quantum Energy ने अनवील किए 4 हाई-स्‍पीड इलेक्ट्रिक स्‍कूटर

प्लाज्‍मा में 1500w की मोटर लगी है। यह 60 किमी/घंटा की टॉप स्‍पीड के साथ सिंगल फुल चार्ज में 110 किलोमीटर से 130 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।

130km तक रेंज के साथ Quantum Energy ने अनवील किए 4 हाई-स्‍पीड इलेक्ट्रिक स्‍कूटर

कंपनी का दावा है कि उसके इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स को 4 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • ये इलेक्ट्रिक स्कूटर लिथियम-आयन बैटरी से पावर्ड हैं
  • तमाम राइडिंग मोड्स में भी 100 किमी की रेंज दे सकते हैं
  • इन्‍हें अक्‍टूबर से बिक्री के लिए लाया जाएगा
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू वीलर्स की बढ़ती पॉपुलैरिटी ने इस सेगमेंट में इनोवेशंस पर फोकस बढ़ाया है। तमाम स्‍टार्टअप्‍स, इलेक्ट्रिक टू वीलर मार्केट में एंट्री कर रहे हैं और बेहतरीन फीचर्स के साथ वीकल पेश कर रहे हैं। हैदराबाद बेस्‍ड स्टार्टअप, ‘क्वांटम एनर्जी' (Quantum Energy) ने अपने अपकमिंग हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को शोकेस किया है। क्वांटम एनर्जी ने MBI कोरिया के साथ एक MOU पर भी साइन किए हैं। इससे हाई-स्पीड स्कूटर्स में एडवांस्‍ड टेक्‍नॉलजी को मुमकिन किया जा सकेगा। कंपनी ने प्लाज्‍मा (Plasma), इलेक्ट्रोन (Elektron), मिलान (Milan) और बिजनेस (Bziness) नाम से चार इलेक्ट्रिक स्कूटरों को शोकेस किया। क्वांटम एनर्जी के ये इलेक्ट्रिक स्कूटर इस साल अक्टूबर से बिक्री के लिए आएंगे। 

इन्‍हें प्रदर्शित करते हुए क्वांटम एनर्जी ने दावा किया कि उसके स्कूटर कस्‍टमर्स को पावरफुल रेंज के साथ कुशल और कॉस्‍ट-इफेक्टिव EV की विस्तृत रेंज पेश करते हैं। इलेक्ट्रिक टू वीलर सेगमेंट में क्वांटम एनर्जी को कुसलवा ग्रुप का सपोर्ट है। कुसलवा ग्रुप बीते 50 साल से ऑटोमोटिव इंडस्‍ट्री में है। कंपनी के पास बंगलूरू में R&D सेंटर है और हैदराबाद में मैन्‍युफैक्‍चरिंग फैसिल‍िटी भी है। 

क्वांटम एनर्जी ने जिन टू वीलर ईवी को दिखाया, उनमें प्लाज्‍मा में 1500w की मोटर लगी है। यह 60 किमी/घंटा की टॉप स्‍पीड ऑफर करेगी। बात करें रेंज की, तो यह टू वीलर सिंगल फुल चार्ज में 110 किलोमीटर से 130 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। वहीं  इलेक्ट्रोन और मिलान 1000W मोटर पावर के साथ आता हैं, जबकि Bziness 1200W मोटर पावर के साथ आता है। ये स्‍कूटर तमाम राइडिंग मोड्स में 80 से 100 किलोमीटर की रेंज के साथ 50km/h की मैक्सिमम स्‍पीड दे सकते हैं। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर लिथियम-आयन बैटरी से पावर्ड हैं। कंपनी का दावा है कि इन्हें 4 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी को उम्‍मीद है कि वह इंडिया के ईवी मार्केट में अपनी पहचान बनाएगी। 

इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स को लेकर बैटरी एक बड़ी समस्‍या बन रही है। कई स्‍कूटरों में आग लगने की घटनाएं हम बीते दिनों में देख चुके हैं। ऐसे में क्‍वांटम एनर्जी का दावा है कि उसकी बैटरियों को एक स्मार्ट बीएमएस से संचालित किया जाता है। इससे सुनिश्चित होता है कि बैटरियां सुरक्षित हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »