पंजाब में मंगलवार तक बंद रहेंगी इंटरनेट और SMS सर्विसेज

पंजाब पुलिस कथित खालिस्तान समर्थक Amritpal Singh को पकड़ने के लिए लगातार तीसरे दिन उसकी तलाश कर रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 मार्च 2023 15:17 IST
ख़ास बातें
  • राज्य के होम अफेयर्स डिपार्टमेंट ने यह रोक बढ़ाकर मंगलवार दोपहर तक की है
  • पंजाब में हिंसा की आशंका के कारण इंटरनेट और SMS सर्विसेज बंद की गई हैं
  • मोबाइल बैंकिंग और रिचार्ज जैसी SMS सर्विसेज पर रोक नहीं है

ब्रॉडबैंड सर्विसेज पर रोक नहीं लगाई गई है

हिंसा और उपद्रव की आशंका के कारण पंजाब में मंगलवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट और SMS सर्विसेज बंद रहेंगी। राज्य सरकार ने शनिवार को इन सर्विसेज को रविवार दोपहर तक बंद किया था। राज्य के होम अफेयर्स और जस्टिस डिपार्टमेंट ने यह रोक बढ़ाकर मंगलवार दोपहर तक कर दी है। 

पंजाब पुलिस कथित खालिस्तान समर्थक Amritpal Singh को पकड़ने के लिए लगातार तीसरे दिन उसकी तलाश कर रही है। राज्य के होम अफेयर्स और जस्टिस डिपार्टमेंट की ओर से जारी ऑर्डर में कहा गया है, "पंजाब के अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सर्विसेज, सभी SMS सर्विसेज (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल्स को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क्स पर उपलब्ध कराई जाने वाली सभी डोंगल सर्विसेज हिंसा के लिए किसी उकसावे और शांति में रुकावट डालने को रोकने के लिए सार्वजनिक सुरक्षा के हित में 21 मार्च दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगी।" 

ब्रॉडबैंड सर्विसेज पर रोक नहीं लगाई गई है जिससे बैंकिंग सुविधाएं, हॉस्पिटल की सर्विसेज और अन्य जरूरी सर्विसेज में रुकावट न हो। यह ऑर्डर होम अफेयर्स डिपार्टमेंट के एडिशनल  सेक्रेटरी की ओर से जारी किया गया है। पंजाब सरकार ने रविवार को अमृतपाल सिंह के कथित सलाहकार और फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी उर्फ सरबजीत सिंह कलसी को गिरफ्तार करने के बाद पंजाब के अधिकार क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट और SMS सर्विसेज पर सोमवार (20 मार्च) दोपहर 12 बजे तक रोक लगा दी थी। 

रविवार को पंजाब पुलिस के कर्मियों की जालंधर के जल्लुपुर खेड़ा गांव में अमृतपाल सिंह के घर के बाहर तैनाती की गई थी। खालिस्तान का समर्थन करने वाले संगठन के सरगना के फरार होने के कारण पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ाई गई है। शनिवार देर शाम को जालंधन के कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने कट्टरपंथी नेता को भगोड़ा घोषित किए जाने की पुष्टि की थी। हाल ही में इस कट्टरपंथी संगठन के समर्थकों ने एक पुलिस स्टेशन पर हमला कर अपने एक साथी को छुड़ा लिया था। इसमें बहुत से पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। इस संगठन को पाकिस्तान की गुप्तचर एजेंसी से मदद मिलने की आशंका जताई गई है। पंजाब सरकार का कहना है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सभी दोषियों को कानून के तहत सजा दिलाई जाएगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology
#ताज़ा ख़बरें
  1. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  8. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  9. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  10. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.