• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • पंजाब में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 10 हजार रुपये तक छूट, टैक्स और रजिस्ट्रेशन भी फ्री!

पंजाब में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 10 हजार रुपये तक छूट, टैक्स और रजिस्ट्रेशन भी फ्री!

राज्य सरकार इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाएगी और निजी और पब्लिक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करेगी।

पंजाब में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 10 हजार रुपये तक छूट, टैक्स और रजिस्ट्रेशन भी फ्री!

Photo Credit: Pixabay/Bixusas

ख़ास बातें
  • पंजाब राज्य अपनी ईवी पॉलिसी लाने के लिए तैयार है।
  • सीएम भगवंत मान ने हाल ही में ड्राफ्ट पॉलिसी को मंजूरी दी है।
  • मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाएगी।
विज्ञापन
पंजाब राज्य अपनी ईवी पॉलिसी लाने के लिए तैयार है क्योंकि सीएम भगवंत मान ने हाल ही में ड्राफ्ट पॉलिसी को मंजूरी दी है, जिसमें ईवी खरीदारों के लिए कई रिवॉर्ड शामिल हैं। नई आगामी पॉलिसी के तहत पंजाब राज्य में ईवी खरीदारों के लिए रजिस्ट्रेशन चार्ज और रोड टैक्स माफ करेगा, साथ ही कैश लाभ भी ऑफर करेगा।

ड्राफ्ट ईवी पॉलिसी के मुताबिक, राज्य में पहले 1 लाख ईवी खरीदारों को टैक्स और रजिस्ट्रेशन छूट के अलावा 10 हजार रुपये तक का रिवार्ड भी दिया जाएगा। राज्य सरकार लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला और भटिंडा जैसे शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह काम कर रही है, क्योंकि इन शहरों में होने वाली बिक्री राज्य में कुल वाहन की बिक्री का 50 प्रतिशत है। पॉलिसी का उद्देश्य राज्य में चलने वाले सभी वाहनों में ईवी की संख्या को 25 प्रतिशत तक लाना है।

आपको बता दें कि पहले 1 लाख खरीदारों के लिए 10 हजार रुपये का रिवार्ड मिलने के अलावा नई ईवी पॉलिसी में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा खरीदने वाले पहले 10 हजार खरीदारों के लिए 30 हजार रुपये तक की छूट भी शामिल होगी। साथ ही पहले 5 हजार ई-कार्ट खरीदारों को 30 हजार रुपये तक रिवार्ड मिलेगा और पहले 5 हजार लाइट कमर्शियल व्हीकल्स ग्राहकों को 30 हजार रुपये से 50 हजार रुपये तक छूट मिलेगी।

राज्य सरकार इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाएगी और निजी और पब्लिक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार लाने पर भी वह काम कर रही है। राज्य इलेक्ट्रिक वाहनों, ईवी बैटरी और कंपोनेंट्स का मैन्युफैक्चरिंग सेंटर बनने के लिए उद्देश्य से काम कर रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Punjab, EV Policy, Electric Vehicle
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »