PUBG: New State में आई एक समस्या, डेवलपर ने अचानक कई अकाउंट्स को किया ब्लॉक

वे खिलाड़ी जो इस बग से प्रभावित हुए हैं और जिनके अकाउंट अस्थायी रूप से बैन किए गए हैं, बग के फिक्स होने के बाद एक्सेस प्राप्त कर लेंगे।

PUBG: New State में आई एक समस्या, डेवलपर ने अचानक कई अकाउंट्स को किया ब्लॉक

PUBG: New State को Google Play और App Store से डाउनलोड किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • PUBG: New State को 25 नवंबर को मेंटेनेंस के लिए किया गया बंद
  • गेम में कई अकाउंट गलती से इन-गेम आइटम को कर रहे थे क्लेम
  • बग को फिक्स करने तक प्रभावित अकाउंट को किया गया बैन
विज्ञापन
PUBG: New State ने गुरुवार को एक बग (समस्या) को फिक्स करने के लिए मेंटेनेंस ब्रेक लिया। इस बग के कारण कुछ अकाउंट द्वारा इन-गेम आइटम को गलती से हासिल किया जा रहा था। डेवलपर Krafton ने जानकारी दी है कि जब तक यह समस्या फिक्स नहीं होती, इस बग से प्रभावित अकाउंट को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन प्रतिबंधित अकाउंट वाले प्लेयर्स को मुआवजे के तौर पर कुछ रिवॉर्ड्स भी मिलेंगे। इस हफ्ते की शुरुआत में, PUBG: New State को एक अनिवार्य अपडेट मिला था, जिसके जरिए गेम के एंटी चीट सिस्टम को पहले से मजबूत बनाया गया है। अब, गेम में हैकर्स का पता लगाने में टीम को और आसानी होगी।

एक रिलीज के जरिए, Krafton ने घोषणा की है कि टीम को 25 नवंबर को थोड़े समय के लिए PUBG: New State पर आपातकालीन मेंटेनेंस करना था। इसके पीछे की वजह एक बग था, जिसमें "इन-गेम आइटम को कुछ अकाउंट द्वारा गलती से क्लेम किया जा सकता था।" क्राफ्टन ने यह भी जानकारी दी है कि जब तक बग को फिक्स नहीं कर लिया जाता,  इस बग से प्रभावित अकाउंट का एक्सेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

वे खिलाड़ी जो इस बग से प्रभावित हुए हैं और जिनके अकाउंट अस्थायी रूप से बैन किए गए हैं, बग के फिक्स होने के बाद एक्सेस प्राप्त कर लेंगे। पबजी: न्यू स्टेट इन सभी अकाउंट को एक्सेस मिलने के बाद रिवॉर्ड्स भी देगा।

अपने स्टेटमेंट में, Krafton ने कहा, "हम इस समस्या से प्रभावित सभी लोगों और विशेष रूप से जिनके अकाउंट को अवरुद्ध कर दिया गया है, उनसे माफी मांगते हैं।"

इस हफ्ते की शुरुआत में, PUBG: New State को एक अनिवार्य अपडेट प्राप्त हुआ था, जो गेम में हैकर्स का पता लगाने के सिस्टम में सुधार लाता है। इस अपडेट को इंस्टॉल करना अनिवार्य था। अब, गेम के एंटी-चीटिंग सिस्टम को पहले से मजबूत बना दिया गया है। इस अपडेट को फिलहाल Android ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए रिलीज़ किया गया है और आने वाले समय में इस अपडेट को iOS के लिए भी जारी किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »