• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Portronics Vayu 5.0 पोर्टेबल टायर इनफ्लेटर भारत में Rs. 2,349 में लॉन्च, 1500mAh बैटरी से लैस, जानें फीचर्स

Portronics Vayu 5.0 पोर्टेबल टायर इनफ्लेटर भारत में Rs. 2,349 में लॉन्च, 1500mAh बैटरी से लैस, जानें फीचर्स

यह टायर इनफ्लेटर 150psi का अधिकतम प्रेशर दे सकता है।

Portronics Vayu 5.0 पोर्टेबल टायर इनफ्लेटर भारत में Rs. 2,349  में लॉन्च, 1500mAh बैटरी से लैस, जानें फीचर्स

Photo Credit: Portronics

Portronics Vayu 5.0 में 23 लीटर प्रति मिनट एयरफ्लो देने की क्षमता है।

ख़ास बातें
  • इसे कार, मोटरसाइकिल और बाइसाइकिल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इनफ्लेटर में 23 लीटर प्रति मिनट एयरफ्लो देने की क्षमता है।
  • Portronics Vayu 5.0 में डुअल लाइन LED डिस्प्ले मिलता है।
विज्ञापन
Portronics ने अपना नया टायर इनफ्लेटर Portronics Vayu 5.0 लॉन्च किया है। इसमें 23 लीटर प्रति मिनट एयरफ्लो देने की क्षमता है। यह 150psi का अधिकतम प्रेशर दे सकता है। इसे कार, मोटरसाइकिल और बाइसाइकिल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि परंपरागत इनफ्लेटर की तुलना में यह दोगुनी स्पीड से टायर में हवा भर सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में। 
 

Portronics Vayu 5.0 price

Portronics Vayu 5.0 की कीमत Rs. 2,349 है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। ऑफिशियल वेबसाइट से इच्छुक ग्राहक इसे खरीद सकते हैं। कंपनी इसके साथ 1 साल की वारंटी दे रही है। इसके अलावा खरीद के लिए यह Amazon और Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध होगा। 
 

Portronics Vayu 5.0 specifications

Portronics Vayu 5.0 टायर इनफ्लेटर में 23 लीटर प्रति मिनट एयरफ्लो देने की क्षमता है। यह 150 psi का अधिकतम प्रेशर दे सकता है। इसे कार, मोटरसाइकिल और बाइसाइकिल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा यह स्पोर्ट्स संबंधी चीजों जैसे फुटबॉल, बास्केटबॉल और वॉलीवाल आदि के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि परंपरागत इनफ्लेटर की तुलना में यह दोगुनी स्पीड से टायर में हवा भर सकता है। 

इसमें कंपनी ने कॉर्डलेस डिजाइन दिया है जिससे यह आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें कई तरह के मोड जैसे- कार, बाइक, साइकिल, बॉल आदि दिए गए हैं। यानी जरूरत के हिसाब से इसे अलग-अलग मोड में स्विच किया जा सकता है। इसमें एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यह जरूरत के हिसाब से हवा भरने के बाद खुद ही बंद हो जाता है। जिससे किसी भी दुर्घटना की संभावना नहीं रहती है। 

Portronics Vayu 5.0 में डुअल लाइन LED डिस्प्ले मिलता है। इसमें यह एयर प्रेशर और अन्य माप दिखाता है। साथ ही इनफ्लेशन मोड और बैटरी स्टेटस भी इसमें दिखता है। इसमें 1500mAh की बैटरी मिलती है। इसमें बिल्ट-इन LED फ्लैश लाइट भी दी गई है जो कि अंधेरे में काफी उपयोगी साबित होती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »