पटना स्टेशन पर वाई-फाई का सर्वाधिक इस्तेमाल अश्लील साइट के लिए

पटना स्टेशन पर वाई-फाई का सर्वाधिक इस्तेमाल अश्लील साइट के लिए
ख़ास बातें
  • रेलवे स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई के इस्तेमाल में पटना शीर्ष पर है
  • चौंकाने वाली बात यह है कि अधिकांश लोग अश्लील साइट सर्च करते हैं
  • इंटरनेट सर्च के इस्तेमाल में जयपुर का दूसरा स्थान है
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई के इस्तेमाल में पटना शीर्ष पर है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि अधिकांश लोग इसपर अश्लील वेबसाइटें सर्च करते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम रेलटेल के एक अधिकारी ने कहा कि देश में किसी भी स्टेशन पर उपलब्ध मुफ्त वाई-फाई सेवा का सर्वाधिक इस्तेमाल पटना रेलवे स्टेशन पर होता है, वह भी अश्लील वेबसाइट देखने के लिए।

इंटरनेट सर्च के इस्तेमाल में जयपुर का दूसरा, जबकि बेंगलुरू व नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का तीसरा स्थान है।

पटना जंक्शन बिहार का पहला स्टेशन है, जहां मुफ्त वाई-फाई की सुविधा प्रदान की गई है। इस स्टेशन से रोजाना 200 से अधिक रेलगाड़ियां गुजरती हैं।

रेलटेल के अधिकारियों के मुताबिक, पटना के लोग स्टेशन के वाई-फाई का इस्तेमाल यूट्यूब और उसके बाद विकीपीडिया सर्च करने के लिए करते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि स्टेशन पर सबसे ज्यादा अश्लील वेबसाइटों को देखा जाता है और अश्लील सामग्री डाउनलोड की जाती है।

कुछ लोग वाईफाई का इस्तेमाल ऐप्स तथा बॉलीवुड व हॉलीवुड फिल्में डाउनलोड करने के लिए करते हैं।

वर्तमान में रेलटेल पटना रेलवे स्टेशन पर एक गीगाबाइट वाई-फाई प्रदान कर रहा है। इंटरनेट की गति कम होने के कारण इसे बढ़ाकर 10 गीगाबाइट तक करने की योजना है। पटना में मुफ्त वाई-फाई सेवा पिछले महीने शुरू की गई थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Wi Fi, RailTel, RailWire, Internet, Indian Railways
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »