ऑनलाइन सर्च की खराब क्वालिटी से फैल रही गलत जानकारी

इस स्टडी में रिसर्चर्स ने हाल के और कुछ महीने पुराने न्यूज आर्टिकल्स को पढ़ने के बाद लोगों के व्यवहार का मूल्यांकन किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2023 20:34 IST
ख़ास बातें
  • इस स्टडी में मीडिया साक्षरता कार्यक्रमों की जरूरत पर जोर दिया गया है
  • ऑनलाइन सर्च से मिली जानकारी कई बार गलत हो सकती है
  • पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन सर्च का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है

ऐसे कई मामले हुए हैं जिनमें ऑनलाइन सर्च से मिली गलत जानकारी से बड़े नुकसान हुए हैं

पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन सर्च से जानकारी हासिल करने का ट्रेंड बढ़ा है। हालांकि, इंटरनेट पर किसी जानकारी के लिए की जाने वाली सर्च से मिलने वाले रिजल्ट्स कई बार गलत भी हो सकते हैं। ऐसे कई मामले हुए हैं जिनमें ऑनलाइन सर्च से मिली गलत जानकारी से बड़े नुकसान हुए हैं। 

एक स्टडी में पाया गया है कि किसी संभावित गलत जानकारी की सच्चाई की पुष्टि के लिए ऑनलाइन सर्च करने वाले लोग कई बार सर्च इंजनों से मिले खराब क्वालिटी के रिजल्ट्स के कारण उस जानकारी को सही मान लेते हैं। इससे ऑनलाइन सर्च इंजनों के लिए सर्च के रिजटल्स के ऊपरी हिस्से में गलत जानकारी को दिखने से रोकने की चुनौती बढ़ गई है। अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च टीम की ओर से यह स्टडी की गई है। इसका लक्ष्य लोगों के किसी न्यूज की सच्चाई का पता लगाने के लिए सर्च इंजनों के इस्तेमाल से मिलने वाले रिजल्ट्स के असर को समझना था। 

Nature जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी के निष्कर्षों में मीडिया साक्षरता कार्यक्रमों की जरूरत बताई गई है। इसके साथ ही कहा गया है कि इस स्टडी में जिन चुनौतियों का पता चला में उनके सॉल्यूशंस में सर्च इंजनों को इनवेस्ट करना होगा। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सोशल मीडिया एंड पॉलिटिक्स के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Zeve Sanderson ने बताया, "हमारी स्टडी से पता चलता है कि न्यूज की सच्चाई को जानने के लिए ऑनलाइन सर्च करने से अधिक लोकप्रिय गलत जानकारी में विश्वास बढ़ता है और यह बड़ी मात्रा में होता है।" 

इस स्टडी में रिसर्चर्स ने हाल के और कुछ महीने पुराने न्यूज आर्टिकल्स को पढ़ने के बाद लोगों के व्यवहार का मूल्यांकन किया था। इसमें कोरोना जैसे विषय पर गलत या भ्रामक जानकारी और पुष्टि वाली न्यूज के कॉम्बिनेशन को शामिल किया गया था। इसमें कोरोना वैक्सीन, ट्रंप पर महाभियोग की कार्यवाही और क्लाइमेट से जुड़े इवेंट्स पर गलत लेकिन लोकप्रिय आर्टिकल्स थे। इस स्टडी के रिसर्चर्स ने पाया कि विशेषतौर पर भ्रामक या गलत जानकारी वाले न्यूज आर्टिकल्स की सच्चाई का पता लगाने के लिए ऑनलाइन सर्च करने वाले यूजर्स के सर्च इंजनों की ओर से खराब क्वालिटी वाले रिजल्ट्स दिखाए जाने पर उस जानकारी पर विश्वास करने की संभावना अधिक थी। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: News, Online, Google, Search, Market, Information, Demand, Internet, Corona, Popular, America

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.