Paytm को मिली नए UPI यूजर्स एनरोल करने के लिए हरी झंडी

पेटीएम का मूवी और इवेंट्स टिकटिंग बिजनेस ऐप के जरिए फूड डिलीवरी सर्विस देने वाली Zomato ने 24.42 करोड़ डॉलर (लगभग 2,049 रुपये) में खरीदने की तैयारी की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2024 20:44 IST
ख़ास बातें
  • जनवरी में RBI की ओर से पेटीएम की बैंकिंग यूनिट पर बैन लगाया गया था
  • इस बैन का कारण कम्प्लायंस से जुड़े मुद्दे थे
  • इससे पेटीम के बिजनेस पर बड़ा असर पड़ा है

कुछ महीने पहले RBI की ओर से पेटीएम की बैंकिंग यूनिट पर बैन लगाया गया था

पेमेंट सर्विसेज फर्म Paytm ने बताया है कि उसे नए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) यूजर्स एनरोल करने के लिए अनुमति मिल गई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पेटीएम को इसके लिए हरी झंडी दी है। कुछ महीने पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से पेटीएम की बैंकिंग यूनिट पर बैन लगाया गया था। 

इस बैन का कारण कम्प्लायंस से जुड़े मुद्दे थे। इसके बाद पेटीएम के शेयर प्राइस में भारी गिरावट हुई थी। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में इसमें कुछ रिकवरी हुई है। हाल ही में पेटीएम के फाउंडर और अन्य बोर्ड मेंबर्स को लगभग तीन वर्ष पहले लाए गए कंपनी के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) में कथित गड़बड़ियों के लिए मार्केट्स रेगुलेटर SEBI ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में तथ्यों की गलत जानकारी देने पर जवाब मांगा गया था। 
Advertisement

पेटीएम के फाउंडर Vijay Shekhar Sharma को इस IPO के लिए दाखिल किए गए दस्तावेजों में कंपनी का एक एंप्लॉयी बताया गया था, जबकि उन्हें बड़े शेयरहोल्डर के वर्ग में रखा जाना चाहिए था जो कंपनी के फैसले को प्रभावित कर सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, SEBI ने कंपनी के तत्कालीन डायरेक्टर्स से इसे लेकर प्रश्न किए हैं। स्टॉक एक्सचेंज के डेटा के अनुसार, शर्मा को एक बड़े शेयरहोल्डर के बजाय एक पब्लिक शेयरहोल्डर बताया गया था। इन दस्तावेजों में बताया गया था कि पेटीएम के बड़े शेयरहोल्डर्स के वर्ग में कोई इनवेस्टर्स नहीं हैं। इस बारे में पेटीएम ने कहा था, "इस मामले को लेकर SEBI के साथ कंपनी नियमित संपर्क में है।" इसके साथ ही पेटीएम ने बताया है कि इस नोटिस के बारे में तिमाही नतीजों की फाइलिंग में जानकारी दी गई थी। 

SEBI का आरोप है कि शर्मा को दिए गए 2.1 करोड़ एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शंस (ESOPs) शेयर-बेस्ड एंप्लॉयी बेनेफिट्स देने के उसके रूल्स का उल्लंघन है। इन रूल्स के तहत, कंपनी के फैसलों को प्रभावित करने की क्षमता रखने वाले बड़े शेयरहोल्डर्स के पास ESOPs नहीं हो सकते। पेटीएम का मूवी और इवेंट्स टिकटिंग बिजनेस ऐप के जरिए फूड डिलीवरी सर्विस देने वाली Zomato ने 24.42 करोड़ डॉलर (लगभग 2,049 रुपये) में खरीदने की तैयारी की है। Zomato की योजना अपने टिकटिंग बिजनेस को बढ़ाने की है। इससे जोमाटो की मूवीज और लाइव इवेंट्स के लिए ऑनलाइन टिकटिंग मार्केट में मौजूदगी बढ़ जाएगी। इस मार्केट में Reliance के इनवेस्टमेंट वाली BookMyShow की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
Advertisement

 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.