• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • पार्सल गाड़‍ियां भी होंगी इलेक्ट्रिक, इस कंपनी ने इंडिया में शुरू किया ट्रायल

पार्सल गाड़‍ियां भी होंगी इलेक्ट्रिक, इस कंपनी ने इंडिया में शुरू किया ट्रायल

ट्रायल के रिजल्‍ट पॉजिटिव आते हैं, तो FedEx एक्सप्रेस का ट्रायल दिल्ली में भी किया जाएगा।

पार्सल गाड़‍ियां भी होंगी इलेक्ट्रिक, इस कंपनी ने इंडिया में शुरू किया ट्रायल

कंपनी का लक्ष्‍य साल 2040 तक कार्बन न्यूट्रल ऑपरेशंस हासिल करना है।

ख़ास बातें
  • यह ट्रायल बैंगलोर में अगले एक महीने में पूरा होने की उम्‍मीद है
  • ट्रायल के तहत कंपनी व्हीकल्‍स की टेक्‍नॉलजी को परखेगी
  • पैकेज से भरी गाड़ि‍यों कितनी प्रभावशाली हैं, यह भी देखा जाएगा
विज्ञापन
बात जब शहर के अंदर सामान की डिलिवरी की आती है, तो ई-कॉमर्स, इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स डिप्‍लॉयमेंट के लिए सबसे बड़े मार्केट्स में से एक हैं। कुछ ऑनलाइन सेलर्स पहले से ही पैकेज डिस्ट्रिब्‍यूशन के लिए इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। अब FedEx एक्सप्रेस ने भी इस दिशा में कदम उठाया है। इस एक्सप्रेस ट्रांसपोर्टेशन कंपनी ने भारत में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल (EV) का ट्रायल शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी का लक्ष्‍य साल 2040 तक कार्बन न्यूट्रल ऑपरेशंस हासिल करना है। इलेक्ट्रिक व्‍हीकल का ट्रायल बैंगलोर में अगले एक महीने में पूरा होने की उम्‍मीद है। 

FedEx एक्सप्रेस के इंडिया ऑपरेशंस के वाइस प्रेसिडेंट मोहम्मद सईघ ने कहा कि FedEx का मिशन दुनिया को जोड़ने का है। मुझे भारत में हमारे इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स ट्रायल के लॉन्च की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। उन्‍होंने बताया कि कंपनी का लक्ष्‍य साल 2040 तक कार्बन न्यूट्रल ऑपरेशंस को हासिल करना है। उन्‍होंने बताया कि हम भारत में ई-कॉमर्स की ग्रोथ के साथ ऐसे तरीके तलाश रहे हैं, जो पर्यावरण पर पड़ने वाले असर को कम करते हैं। उन्‍होंने कहा कि EV ट्रायल्‍स की शुरुआत हमें इसके कदम के करीब लेकर जाती है। 

इस ट्रायल के तहत कंपनी व्हीकल्‍स की टेक्‍नॉलजी को परखेगी। पैकेज से भरी गाड़ि‍यों कितनी प्रभावशाली हैं, यह भी देखा जाएगा। ट्रायल के रिजल्‍ट पॉजिटिव आते हैं, तो FedEx एक्सप्रेस के ट्रायल को दिल्ली में किया जाएगा। कंपनी साल 2040 तक जीरो-एमिशन इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स के साथ अपने ग्‍लोबल पार्सल पिकअप और डिलीवरी (PUD) बेड़े में बदलाव का टारगेट लेकर आगे बढ़ रही है। 

मौजूदा गाडि़यों को बदलने के लिए तय तरीके से गाड़‍ियों को इलेक्ट्रिक बनाने का टारगेट पूरा किया जा रहा है। कंपनी का लक्ष्‍य साल 2025 तक 50 फीसदी इलेक्ट्रिक गाडि़यां खरीदना है, ताकि FedEx एक्सप्रेस ग्‍लोबल PUD को नई दिशा दी जा सके। साल 2030 तक 100 प्रतिशत गाड़ि‍यां इलेक्ट्रिक हो जाएंगी। 

गौरतलब है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट कई देशों में तेज़ी से बदल रही है। भारत समेत कई बड़े बाज़ार हैं, जहां लोगों ने पेट्रोल व डीज़ल वाहनों के बदले अब इलेक्ट्रिक वाहनों (electric vehicles) में रुचि दिखानी शुरू कर दी है। अब, एक लेटेस्ट रिपोर्ट से पता चला है कि यूरोपीय मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की सेल ने पहली बार डीजल कारों की सेल को पीछे छोड़ दिया है। यूके सहित कुल 18 यूरोपीय बाजारों में बेचे गए वाहनों में से हर पांचवा व्हीकल इलेक्ट्रिक था, जबकि डीजल कारों की सेल में 19 प्रतिशत से कमी आई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »