• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Tesla के लिए नई EV बैटरी का प्रोडक्शन करेगी Panasonic, 80 अरब जापानी येन का इनवेस्टमेंट

Tesla के लिए नई EV बैटरी का प्रोडक्शन करेगी Panasonic, 80 अरब जापानी येन का इनवेस्टमेंट

Panasonic ने पिछले वर्ष 4,680 फॉर्मेट (46 मिलिमीटर चौड़ी और 80 मिलिमीटर ऊंची) बैटरी पेश की थी। यह कंपनी की ओर से टेस्ला को अभी सप्लाई की जाने वाली बैटरी से लगभग पांच गुणा बड़ी है

Tesla के लिए नई EV बैटरी का प्रोडक्शन करेगी Panasonic, 80 अरब जापानी येन का इनवेस्टमेंट

टेस्ला के लिए Panasonic एडवांस्ड बैटरी की एकमात्र सप्लायर है

ख़ास बातें
  • Panasonic पश्चिमी जापान के वाकायामा में मौजूद प्लांट में ये बैटरी बनाएगी
  • टेस्ला के लिए Panasonic एडवांस्ड बैटरी की एकमात्र सप्लायर है
  • टेस्ला के महंगे मॉडल्स में इसी बैटरी का इस्तेमाल होता है
विज्ञापन
जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Panasonic ने टेस्ला के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए नई lithium-ion बैटरी बनाने में 80 अरब जापानी येन (लगभग 5,245 करोड़ डॉलर) का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। Panasonic ने पिछले वर्ष 4,680 फॉर्मेट (46 मिलिमीटर चौड़ी और 80 मिलिमीटर ऊंची) बैटरी पेश की थी। यह कंपनी की ओर से टेस्ला को अभी सप्लाई की जाने वाली बैटरी से लगभग पांच गुणा बड़ी है। 

Nikkei की रिपोर्ट के अनुसार, नई बैटरी से EV का आकर्षण बढ़ जाएगा क्योंकि इससे क्रूजिंग रेंज में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। Panasonic ने Reuters को भेजे एक स्टेटमेंट में बताया, "कंपनी बड़े स्तर पर प्रोडक्शन के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है। इनमें एक टेस्ट प्रोडक्शन लाइन भी शामिल है। हालांकि, कंपनी इस बारे में अभी कोई घोषणा नहीं कर रही।" नई बैटरी से टेस्ला को प्रोडक्शन कॉस्ट कम करने में भी मदद मिल सकती है।

Panasonic पश्चिमी जापान के वाकायामा में मौजूद प्लांट में ये बैटरी बनाएगी। इसकी कैपेसिटी 10 गीगावॉट प्रति वर्ष से कम की है, जो लगभग 1,50,000 व्हीकल्स के बराबर है। टेस्ला के लिए Panasonic एडवांस्ड बैटरी की एकमात्र सप्लायर है। टेस्ला के महंगे मॉडल्स में इसी बैटरी का इस्तेमाल होता है। इलेक्ट्रिक कारें बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी टेस्ला बैटरी के सप्लायर्स बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए वह चीन और कुछ अन्य देशों में सप्लायर्स खोज रही है।

टेस्ला ने पिछले वर्ष दुनिया भर में कस्टमर्स को 9,36,172 इलेक्ट्रिक कारों और क्रॉसओवर्स की डिलीवरी की, जो अभी तक की इसकी सबसे अधिक कुल सेल्स वॉल्यूम है। Tesla के अमेरिका में फ्रेमॉन्ट और कैलिफोर्निया और चीन के शंघाई के प्लांट्स में पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में 3,05,840 यूनिट्स और पूरे वर्ष में 9,30,422 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ। Tesla ने बताया कि उसने पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में 3,08,600 यूनिट्स की डिलीवरी की। इसमें मॉडल Y हैचबैक और मॉडल 3 सेडान में ग्रोथ का बड़ा योगदान रहा। लगभग एक लाख डॉलर की कीमत वाले मॉडल S और मॉडल X क्रॉसओवर्स की हिस्सेदारी इसमें कम है। कंपनी रीजन के अनुसार सेल्स का आंकड़ा नहीं देती। हालांकि, इसकी वॉल्यूम में ग्रोथ के लिए चीन एक महत्वपूर्ण मार्केट है। चीन के प्लांट से यूरोप और अन्य मार्केट्स में एक्सपोर्ट भी किया जाता है। कंपनी की तिमाही डिलीवरी का आंकड़ा एक वर्ष पहले की  तुलना में लगभग 70 प्रतिशत अधिक रहा है

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tesla, EV, Battery, PANASONIC, range, Japan, Production, China
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »