पाकिस्तान में IT सेक्टर मजबूत करेगा सऊदी अरब, $10 करोड़ के प्रोजेक्ट से मिलेंगी 1 हजार नौकरियांं

अगले पांच वर्षों में पाकिस्तान में लगभग 10 करोड़ डॉलर के प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाएगा। इससे 1,000 से अधिक जॉब्स मिलने की उम्मीद है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जनवरी 2023 20:32 IST
ख़ास बातें
  • अगले पांच वर्षों में पाकिस्तान में IT प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाएगा
  • क्रूड ऑयल के प्राइसेज में गिरावट से सऊदी अरब की इकोनॉमी को झटका लगा है
  • इस कोलेब्रेशन से पाकिस्तान को अपनी इकोनॉमी में सुधार करने में मदद मिलेगी

सऊदी अरब ने IT सहित बहुत से सेक्टर्स में बिजनेस को बढ़ाने की योजना बनाई है

पिछले कुछ महीनों से वित्तीय संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने सऊदी अरब की मदद से IT सेक्टर में मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है। दोनों देशों के बीच कोलेब्रेशन से अगले पांच वर्षों में पाकिस्तान में लगभग 10 करोड़ डॉलर के प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाएगा। इससे 1,000 से अधिक जॉब्स मिलने की उम्मीद है। 

सऊदी अरब के प्रिंस Fahad bin Mansour ने पाकिस्तान की सबसे बड़ी टेक कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की है। वह सॉफ्टवेयर कंपनी ILSA Interactive के को-फाउंडर भी हैं। प्रिंस फहद ने एक सऊदी-पाकिस्तान टेक फर्म बनाने की भी जानकारी दी। इससे दोनों देशों के बीच कारोबार को आसान बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया, "अगले पांच वर्षों में हम पाकिस्तान, सऊदी अरब और अन्य देशों में 1,000 से अधिक जॉब्स तैयार करने पर विचार कर रहे हैं। हमें 300 से अधिक प्रोजेक्ट्स मिलने की उम्मीद है, जिनकी कुल वैल्यू कम से कम 10 करोड़ डॉलर की होगी। हमारी कंपनी क महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं और इसके लिए हम पाकिस्तान और अन्य देशों में सॉफ्टवेयर कंपनियों और यूनिवर्सिटीज के साथ पार्टनरशिप करेंगे।" 

ILSA Interactive के ऑफिस रियाद और लाहौर में हैं। कंपनी की शुरुआत पाकिस्तानी आंत्रप्रेन्योर Salman Nasir ने की थी। प्रिंस फहद की Tech House initiative की योजना सऊदी अरब में हेडक्वार्टर के अलावा पाकिस्तान में एक ब्रांच खोलने की भी है। उन्होंने कहा कि कंपनी सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच कोलेब्रेशन को बढ़ाने का जरिया उपलब्ध कराना चाहती है। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस Mohammed bin Salman ने पेट्रोलियम से मिलने वाले रेवेन्यू पर निर्भरता कम करने के लिए अन्य सेक्टर्स में बिजनेस को बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। 

क्रूड ऑयल के प्राइसेज में गिरावट से सऊदी अरब की इकोनॉमी को झटका लगा है। इस वजह से सऊदी अरब ने इकोनॉमी को मजबूत करने के लिए बहुत से सेक्टर्स में बिजनेस को बढ़ाने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत सऊदी अरब अन्य देशों के साथ पार्टनरशिप कर रहा है। पाकिस्तान को भी इस योजना से अपनी इकोनॉमी में सुधार करने में मदद मिल सकती है। पाकिस्तान और सऊदी के बीच दशकों से कारोबार हो रहा है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान से सऊदी अरब को होने वाले एक्सपोर्ट में कमी आ रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.