• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अधिक खर्च करने वाले कस्टमर्स  के लिए प्रीमियम होटल्स की संख्या दोगुनी करेगी Oyo

अधिक खर्च करने वाले कस्टमर्स  के लिए प्रीमियम होटल्स की संख्या दोगुनी करेगी Oyo

ओयो के पास देश में लगभग 1,800 प्रीमियम होटल्स हैं। इन होटल्स की संख्या बढ़ाने से कंपनी को बिजनेस ट्रैवल में बढ़ोतरी से फायदा उठाने में मदद मिलेगी

अधिक खर्च करने वाले कस्टमर्स  के लिए प्रीमियम होटल्स की संख्या दोगुनी करेगी Oyo

इससे कंपनी को बिजनेस ट्रैवल में बढ़ोतरी से फायदा उठाने में मदद मिलेगी

ख़ास बातें
  • ओयो के पास देश में लगभग 1,800 प्रीमियम होटल्स हैं
  • पिछले कुछ महीनों में प्रीमियम सेगमेंट के होटल्स के लिए डिमांड बढ़ी है
  • बिजनेस ट्रैवल में रिकवरी और विदेशी पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है
विज्ञापन
हॉस्पिटैलिटी टेक कंपनी Oyo ने देश में अपने प्रीमियम होटल्स की संख्या दोगुनी करने की योजना बनाई है। ओयो ने बताया कि इस वर्ष इन होटल्स की संख्या लगभग 1,800 बढ़ाई जाएगी। इसके प्रीमियम होटल ब्रांड्स में Townhouse Oak, Oyo Townhouse, Collection O और Capital O शामिल हैं। 

ओयो के पास देश में लगभग 1,800 प्रीमियम होटल्स हैं। इन होटल्स की संख्या बढ़ाने से कंपनी को बिजनेस ट्रैवल में बढ़ोतरी से फायदा उठाने में मदद मिलेगी। ओयो ने बताया प्रीमियम होटल्स की संख्या उत्तर भारत में दिल्ली और नोएडा, पश्चिम भारत में मुंबई, पूर्वी भारत में कोलकाता और दक्षिण भारत में बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में बढ़ाई जाएगी। कंपनी के चीफ मर्चेंट ऑफिसर, Anuj Tejpal ने कहा, "एक्सपीरिएंस पर अधिक खर्च करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। इस वजह से गेस्ट्स के लिए ट्रैवल एक्सपीरिएंस को बढ़ाने और अधिक सुविधा देने के लिए होटल्स अतिरिक्त सर्विसेज और सुविधाओं की पेशकश कर रहे हैं।" 

पिछले कुछ महीनों में प्रीमियम सेगमेंट के होटल्स के लिए डिमांड बढ़ी है। इसके पीछे डोमेस्टिक लीजर ट्रैवल में बढ़ोतरी, बिजनेस ट्रैवल में रिकवरी और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने जैसे कारण हो सकते हैं। रेटिंग एजेंसी ICRA ने एक रिपोर्ट में बताया था कि देश में मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के दौरान होटल रूम्स की सप्लाई लगभग चार प्रतिशत बढ़ सकती है। देश भर में होटल्स की प्रीमियम कैटेगरी मे्ं लगभग 94,000 रूम्स की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

इस वर्ष की शुरुआत में ओयो ने एक दिलचस्प डेटा शेयर किया था। इससे पता चला था कि नया साल मनाने के लिए गोवा सबसे लोकप्रिय जगह नहीं थी, बल्कि लोगों ने एक ऐसे शहर का रुख किया है, जो धर्म और संस्कृति के लिए दुनिया भर में पहचान रखता है। ओयो के CEO, Ritesh Agarwal) ने बताया था पिछले वर्ष के आखिरी दिन नया साल मनाने के लिए बड़े पैमाने पर लोगों ने वाराणसी का रुख किया था। उन्होंने बताया था कि नए साल के लिए लोगों ने गोवा से ज्यादा वाराणसी के लिए होटल बुकिंग की। एक ओर गोवा बीच और नाइटलाइफ के लिए पॉपुलर है, वहीं इसके विपरीत उत्तर प्रदेश में वाराणसी में देश और विदेश से लोग इस शहर के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए आते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  2. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  3. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  4. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  5. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  10. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »