OpenAI के सीईओ ने की अजीबोगरीब नौकरी की पोस्ट

अगर आप कंप्यूटर या आईटी में दिलचस्पी रखते हैं तो आपके लिए नौकरी का मौका आया है।

OpenAI के सीईओ ने की अजीबोगरीब नौकरी की पोस्ट

Photo Credit: Pixabay

ChatGPT एक एआई चैटबॉट है।

ख़ास बातें
  • ChatGPT की पेरेंट कंपनी OpenAI ने वैकेंसी की घोषणा की है।
  • सैम ऑल्टमैन ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है।
  • कंप्यूटर या आईटी में दिलचस्पी रखते हैं तो आपके लिए नौकरी का मौका आया है।
विज्ञापन
अगर आप कंप्यूटर या आईटी में दिलचस्पी रखते हैं तो आपके लिए नौकरी का मौका आया है। एआई बेस्ड प्लेटफॉर्म ChatGPT की पेरेंट कंपनी OpenAI ने वैकेंसी की घोषणा की है। कंपनी के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने बहुत कठिन या दिलचस्प चुनौतियों वाली नौकरी की घोषणा की है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

एक्स पर ऑल्टमैन ने पोस्ट में लिखा कि "अगर आप इंफ्रास्ट्रक्चर और बहुत बड़े पैमाने पर कंप्यूटिंग सिस्टम में रुचि रखते हैं तो कृपया हमारे साथ जुड़ने पर विचार करें! हमें आपकी मदद की बहुत जरूरत है।"

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने आगे कहा कि "खासतौर पर अगर आपने इस बारे में सोचा है कि किसी सिस्टम से अधिकतम परफॉर्मेंस कैसे पा सकते हैं तो हम आपसे बात करना पसंद करेंगे।" उन्होंने आगे कहा "अगर आपका बैकग्राउंड कंपाइलर डिजाइन या प्रोग्रामिंग लैंग्वेज डिजाइन में है तो हमारे पास आपके लिए कुछ बढ़िया हो सकता है।"

बीते महीने एक इंटरव्यू में ऑल्टमैन ने कहा कि स्टूडेंट को भविष्य में नौकरी के लिए AI डिवाइसेज में महारत हासिल करनी चाहिए। करियर की तैयारी कर रहे स्टूडेंट के लिए उन्होंने खास टेक स्किल के बजाय एडेप्टिबिलिटी और सीखने की क्षमता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि "आप जो भी खास चीज सीखने जा रहे हैं, जैसे कि ये सामान्य स्किल सीखें जो दुनिया के इस बदलाव के दौर में अहम होने जा रहे हैं।" इंटरव्यू में ऑल्टमैन ने कहा कि AI पहले से ही कोडिंग के एक बड़े हिस्से को संभालता है। ऑल्टमैन ने इंटरव्यू में कहा "मुझे लगता है कि कई कंपनियों में यह अब शायद 50 प्रतिशत से ज्यादा है।" "लेकिन मुझे लगता है कि बड़ी चीजें एजेंटिक कोडिंग के साथ आएगी, जिसे अभी तक कोई भी वास्तव में नहीं कर रहा है।"

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OpenAI, ChatGPT, ChatGPT Jobs, OpenAI Jobs, Sam Altman
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »