• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Ola ने लॉन्च किया देश का पहला हाइपरचार्जर, इलेक्ट्रिक स्कूटर को 18 मिनट में करेगा 50 प्रतिशत चार्ज

Ola ने लॉन्च किया देश का पहला हाइपरचार्जर, इलेक्ट्रिक स्कूटर को 18 मिनट में करेगा 50 प्रतिशत चार्ज

Ola के सीईओ भाविश अग्रवाल (Bhavish Agarwal) ने ट्विटर पर कंपनी के पहले हाइपरचार्जर के लॉन्च की घोषणा करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है।

Ola ने लॉन्च किया देश का पहला हाइपरचार्जर, इलेक्ट्रिक स्कूटर को 18 मिनट में करेगा 50 प्रतिशत चार्ज

Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में कीमत 99,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Ola ने लॉन्च किया देश का पहला हाइपरचार्जर
  • Ola S1, S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को 18 मिनट में करेगा 0-50 प्रतिशत चार्ज
  • 400 शहरों में 1 लाख से अधिक स्थानों में हाइपरचार्जर स्थापित करेगी कंपनी
विज्ञापन
Ola Electric ने Ola S1 और S1 Pro के लॉन्च से पहले घोषित किया था कि कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooters) के लॉन्च के साथ-साथ भारत में हाइपरचार्जर स्थापित करेगी। ये फास्ट चार्जिंग स्टेशन होंगे, जिनके जरिए यूज़र्स अपने इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) को कम समय में चार्ज कर सकेंगे। अब, कंपनी के सीईओ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर Ola के पहले Hypercharger की तस्वीर शेयर की है, जिसमें इस चार्जिंग स्टेशन में एक Ola Electric Scooter चार्ज होता नज़र आ रहा है।

Ola के सीईओ भाविश अग्रवाल (Bhavish Agarwal) ने ट्विटर पर कंपनी के पहले हाइपरचार्जर के लॉन्च की घोषणा करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है। इस ट्वीट से पता चलता है कि तस्वीरों में चार्ज होता दिखाई दे रहा पहला Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर उन्हीं का है। अग्रवाल ने पोस्ट में लिखा, (अनुवादित) "पहला @OlaElectric हाइपरचार्जर लाइव हो गया है... मॉर्निंग ट्रिप के बाद [मैं] अपने S1 को चार्ज कर रहा हूं।"

बीते शनिवार को अग्रवाल ने कई ट्वीट पोस्ट किए, जिनके जरिए उन्होंने अपने दिन की शुरुआत से लेकर अपने ओला एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola S1 electric scooter) को चार्ज करने तक की जानकारी दी। पहले ट्वीट में अग्रवाल ने बताया कि वह उन्होंने सुबह ओला फ्यूचरफैक्ट्री का रुख किया, जिसमें उन्होंने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के बड़े डिज़िटल डिस्प्ले को दिखाया। इसमें उनकी 3 घंटे 23 मिनट की पूरी यात्रा की जानकारी थी।

इसके बाद अगले ट्वीट में वह सड़क पर स्कूटर को दौड़ाते नज़र आ रहे हैं और जैसा की हमने आपको बताया, आखिरी ट्वीट में वह स्कूटर को चार्ज करते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने बाकायदा हाइपरचार्जर के जरिए स्कूटर को चार्ज करने की पूरी प्रक्रिया वीडियो के जरिए दिखाई है।
 

Ola Electric ने पहले घोषणा की थी कि वह अपने देश के 400 शहरों में 1 लाख से अधिक स्थानों/टचप्वाइंट में हाइपरचार्जर स्थापित करेगी। ओला इलेक्ट्रिक के हाइपरचार्जर ई-स्कूटर की बैटरी को केवल 18 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इतने चार्ज से ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर 75 किलोमीटर की दूरी तय कर सकते हैं। Ola Electric ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में इस परियोजना की पूरी जानकारी दी है।

इससे अलग बता दें कि ओला 10 नवंबर से S1 और S1 Pro स्कूटर को टेस्ट राइड करने की सुविधा शुरू करेगी। इससे पहले स्कूटर को ऑनलाइन बुक करने की सुविधा थी, लेकिन अब, स्कूटर खरीदने के इच्छुक ग्राहक पहले स्कूटर को टेस्ट राइड कर सकते हैं और उसके बाद कंपनी की वेबसाइट के जरिए इसे 499 रुपये में बुक करा सकते हैं। 

Ola S1 और S1 Pro को 15 अगस्त को लॉन्च किया गया था। जहां एक ओर ओला एस1 की कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। वहीं, दूसरी ओर एस1 प्रो की कीमत 1,29,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। केंद्र और राज्यों की सब्सिडी के हिसाब से विभिन्न राज्यों में इनकी ऑन-रोड कीमतें अलग होंगी। रेंज की बात करें, तो S1 सिंगल चार्ज पर दावे अनुसार, 120 किलोमीटर की रेंज देता है। वहीं, S1 Pro की अनुमानित रेंज 181 किलोमीटर है। इस मॉडल की टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रति घंटा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »