• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 500km जैसी तगड़ी माइलेज और 150km टॉप स्पीड के साथ Ola लाएगी देश की सबसे किफायती Electric Car, टीजर हुआ जारी

500km जैसी तगड़ी माइलेज और 150km टॉप स्पीड के साथ Ola लाएगी देश की सबसे किफायती Electric Car, टीजर हुआ जारी

नई OLA Electric Car के टीजर में हमें एक नहीं, बल्कि तीन इलेक्ट्रिक कारों की झलक मिलती है। जल्द आने वाली ओला इलेक्ट्रिक कार के टीजर से इशारा होता है कि कूप रूफ लाइन मिलती है।

500km जैसी तगड़ी माइलेज और 150km टॉप स्पीड के साथ Ola लाएगी देश की सबसे किफायती Electric  Car, टीजर हुआ जारी
ख़ास बातें
  • Ola Electric कार7 सेकंड से भी कम समय में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ेगी
  • Ola Electric कार 150 किमी प्रति घंटा से टॉप स्पीड से दौड़ेगी।
  • Ola Electric कार 500 किमी से अधिक की रेंज निकाल सकती है।
विज्ञापन
अब ऐसा लग रहा है कि Ola Electric, अपने S1 Electric Scooter  के लॉन्च के तुरंत बाद भारतीय इलेक्ट्रिक 4-व्हीलर सेगमेंट पर नजर बनाए हुए है। ऐसा लग रहा है कि चाहे कंपनी को अपने S1 स्कूटर की क्वालिटी, रिलाएबिलिटी और डिलीवरी टाइमलाइन से संबंधित कई कंप्लेंट्स का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं।

कंपनी की कृष्णागिरी तमिलनाडु के पास कंपनी की अपकमिंग फेसिलिटी की साइट पर आयोजित 'Ola Customer Day' प्रोग्राम के मौके पर EV स्टार्टअप ने अपनी अपकमिंग प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों का एक टीजर वीडियो जारी किया है। 30 सेकेंड के टीजर में एक से अधिक Ola Electric कार का टीजर दिखाया गया है।
 

OLA Electric Car की झलक


नई OLA Electric Car के टीजर में हमें एक नहीं, बल्कि तीन इलेक्ट्रिक कारों की झलक मिलती है। जल्द आने वाली ओला इलेक्ट्रिक कार के टीजर से इशारा होता है कि कूप रूफ लाइन और एडवांस डिजाइन के साथ एक लो-स्लंग स्पोर्टी सेडान मिलती है। अन्य दो इलेक्ट्रिक एसयूवी/कूप और हैचबैक आ सकती हैं।

Ola सेडान में एक्सटरनल डिजाइन में काफी एयरोडायनेमिकली लिबर्टी मिलती है जो कि सामान्य आईसी इंजन कार से अलग है। इसमें एक वेज्ड साइज का फ्रंट फेशिया, एक एलईडी लाइटिंग सिग्नेचर दिया और एक स्वूपिंग रूफलाइन है।

Ola Electric के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा कि ज्यादा डिटेल्स 15 अगस्त को आएंगी। ऐसी जानकारी थी कि Ola ने पूर्व महिंद्रा डिजाइनर रामकृपा अनंतन को रखा है, जिन्होंने वर्तमान XUV700, Thar और XUV300 को डिजाइन किया है। पैसेंजर कार सेगमेंट में Ola Electric का लगभग 2 साल में एंट्री कर सकती है। ऐसा कहा गया कि निर्माण प्रक्रिया आमतौर पर ओईएम के मुकाबले में स्टार्टअप सेटिंग में जल्दी होती है।
 

क्या आ सकता है


कई इंटरनेशनल मोबिलिटी कंपनियों में से किसी के पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक स्केटबोर्ड पर प्रोडक्ट बेस बनाने से समय काफी कम लगेगा। पावरट्रेन कॉन्फिगरेशन की अभी तक कोई जानकारी नहीं है। ऐसा लगता है कि प्रत्येक पहिया पर एक मोटर हो सकती है जो कि करीब 60-80 kWh की क्षमता वाली लिथियम-आयन बैटरी से लैस होगी। ऐसा लगता है कि यह 500 किमी से अधिक की रेंज निकाल सकती है। प्रदर्शन के मामले में यह 7 सेकंड से भी कम समय में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ेगी और 150 किमी प्रति घंटा से टॉप स्पीड से दौड़ेगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ola Electric, S1 Electric Scooter, Electric Car
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »