खुद का मैपिंग सिस्टम तैयार कर रही है Ola, अगले महीने रिलीज होगा Move OS 2.0 अपडेट!

अपने खुद की मैपिंग सर्विस के साथ Ola अपने चार्जिंग स्टेशन्स, चार्जर्स की वर्तमान कार्य स्थिति, सर्विस सेंटर और एक्सपीरिएंस प्लेस को तुरंत अपडेट कर सकती है।

खुद का मैपिंग सिस्टम तैयार कर रही है Ola, अगले महीने रिलीज होगा Move OS 2.0 अपडेट!

Move OS 2.0 वर्तमान में Beta के रूप में कुछ S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • Ola अपनी खुद की मैपिंग सर्विस पर काम कर रही है
  • वर्तमान में MapmyIndia के डेटा के आधार पर मैपिंग प्रदान करती है कंपनी
  • अगले महीने Move OS 2.0 को भी किया जाएगा रिलीज
विज्ञापन
Ola कथित तौर पर अपने प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाने और उन सभी फीचर्स को अपने ग्राहकों को मुहैया कराने पर काम कर रही है। ओला अपने Move OS 2.0 अपडेट के साथ इन नए फीचर्स को जारी करने की योजना बना रही है। इसके अलावा, एक लेटेस्ट रिपोर्ट का कहना है कि Ola अपनी खुद की मैपिंग सर्विस पर भी काम कर रही है। वर्तमान में, कंपनी अपने मौजूदा कस्टम मैपिंग सर्विस प्रोवाइडर के रूप में MapmyIndia का सपोर्ट ले रही है। MapmyIndia के जरिए कंपनी चार्जिंग स्टेशनों का इंटिग्रेशन, चार्जिंग स्टेशन के ऑपरेटिंग स्टेटस, सर्विस स्टेशन के स्टेटस और एक्सपीरिएंस प्लेस जैसे फीचर्स को मुहैया करा रही है।

OnSiteGo की रिपोर्ट में इंडस्ट्री सोर्स Yogesh Brar का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि Ola अपनी खुद की मैपिंग सर्विस पर काम कर रही है। जैसा कि हमने बताया, वर्तमान में ओला MapmyIndia के डेटा के आधार पर नेविगेशन और मैपिंग प्रदान करती है, और इस फीचर का उपयोग Move OS 2.0 में किया जाता है, जो बीटा टेस्टिंग के तहत कुछ Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल पर उपलब्ध है। हालांकि, कंपनी अगले महीने इस ओएस को अधिक से अधिक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के जारी करने की प्लानिंग कर रही है।

रिपोर्ट कहती है कि Ola शुरू में MapmyIndia को अपने नेविगेशन और इलेक्ट्रिक बाइक के लिए मैप सप्लायर के रूप में इस्तेमाल करेगी, लेकिन जब इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में अतिरिक्त मॉडल जोड़े जाएंगे, तो इसमें बदलाव की उम्मीद है। निश्चित तौर पर, ओला इलेक्ट्रिक अमेरिका में स्थित एक अन्य प्रमुख ईवी निर्माता Tesla Motors के नक्शेकदम पर चल रही है।

अपने खुद की मैपिंग सर्विस के साथ Ola अपने चार्जिंग स्टेशन्स, चार्जर्स की वर्तमान कार्य स्थिति, सर्विस सेंटर और एक्सपीरिएंस प्लेस को तुरंत अपडेट कर सकती है। यह मैप में डेटा पॉइन्ट्स को जोड़ने में सहायता कर सकता है, जिसका उपयोग Tesla टीम अपने वाहनों को बेहतर ऑन-रोड परफॉर्मेंस के लिए ट्रेन करने के लिए करता है।

Rushlane के अनुसार, ओला की मैपिंग सर्विस को आगामी मूव ओएस 2.0 अपडेट में शामिल नहीं किया जाएगा। अपडेट जून के अंत तक पब्लिक रोल आउट के लिए तैयार हो सकती है। मूव ओएस 2.0 म्यूजिक प्लेबैक, नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नया इको मोड और कनेक्टेड फोन के जरिए कीलेस लॉकिंग / अनलॉकिंग जैसे फीचर्स ला सकता है। भविष्य के अपडेट में क्रूज़ कंट्रोल फीचर को भी जोड़ा जाएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MapmyIndia, Ola, OLA electric, Ola Electric Scooters
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »