साल के सबसे खराब पासवर्ड की लिस्ट जारी, कहीं आपका...

NordPass के शोध से पता चलता है और हम यह काफी हद तक जानते भी हैं कि लोग सरल और आसानी से याद रखने वाले पासवर्ड का उपयोग करते हैं, क्योंकि वे उनके लिए सुविधाजनक होते हैं।

साल के सबसे खराब पासवर्ड की लिस्ट जारी, कहीं आपका...

सबसे कमज़ोर पासवर्ड की लिस्ट में 'password' चौथे स्थान पर रहा

ख़ास बातें
  • इस साल 200 से ज्यादा पासवर्ड रहे हैकिंग के लिए सबसे आसान
  • '123456', 'password' और 'iloveyou' किए गए हैं सबसे ज्यादा इस्तेमाल
  • 'chocolate' 21,409 यूज़र्स द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला फूड नेम रहा
विज्ञापन
‘123456' पासवर्ड 2020 में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला पासवर्ड रहा है और इसे 23 मिलियन यानी 2.3 करोड़ से अधिक बार हैक किया जा चुका है। इसकी जानकारी पासवर्ड मैनेजर NordPass ने वार्षिक रिपोर्ट में दी है। पासवर्ड का उपयोग लाखों लोगों द्वारा कथित रूप से किया गया है और इसे ब्रेक करने में एक सेकंड से भी कम समय लगता है। लिस्ट में साल के 200 सबसे खराब पासवर्डों का खुलासा किया गया है और साथ ही यह जानकारी भी साझा की गई है कि उन्हें कितनी बार ब्रीच किया गया है, उपयोग किया गया है और यह उन्हें ब्रीच करने में कितना समय लगता है। ‘123456789' दूसरे स्थान पर आता है, जबकि 'picture 1' तीसरे स्थान पर है।

2015 में, एक सॉफ्टवेयर फर्म की रिपोर्ट से पता चला था कि '123456' उस साल सबसे खराब पासवर्ड की लिस्ट में पहले स्थान पर था, उसके बाद दूसरे पर 'password' था। पांच साल बाद भी बहुत कुछ नहीं बदला है। अब NordPass की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, इस साल भी '123456 'सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला पासवर्ड है और 'password' चौथे स्थान पर आता है।

NordPass के शोध से पता चलता है और हम यह काफी हद तक जानते भी हैं कि लोग सरल और आसानी से याद रखने वाले पासवर्ड का उपयोग करते हैं, क्योंकि वे उनके लिए सुविधाजनक होते हैं। शोध से पता चलता है कि सबसे आसानी से याद रहने वाले पासवर्ड भी क्रैकिंग के लिए अत्यधिक संवेदनशील होते हैं।

सबसे ऊपर से शुरू करते हुए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले टॉप 20 पासवर्ड ‘123456', ‘123456789', ‘picture1', ‘password', ‘12345678', ‘111111', ‘123123', ‘12345', ‘1234567890', ‘senha', ‘1234567', ‘qwerty', ‘abc123', ‘Million2', ‘000000', ‘1234', ‘iloveyou', ‘aaron431', ‘password1' और ‘qqww1122' हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर को क्रैक करने में एक सेकंड से कम समय लगता है।

कैटेगरीज़ के अनुसार, आमतौर पर उपयोग किए जाने वाले पासवर्ड भी सामने आए थे। ‘Aaron431' इस साल पासवर्ड में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला नाम था, जिसमें 90,000 से अधिक यूज़र्स थे, जबकि 'chocolate' 21,409 यूज़र्स के साथ सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला फूड नेम रहा। 37,000 से अधिक यूज़र्स ने 'pokemon' नाम इस्तेमाल किया था, जिससे यह सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला मनोरंजन शब्द बन गया। 'iloveyou' आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले पासवर्ड की लिस्ट में 17वें स्थान पर रहा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , password, Password Hack

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  2. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  7. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  8. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  9. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  10. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »