• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 60 KM रेंज, ब्लूटूथ स्पीकर और पावर बैंक के साथ आती है Noordung इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत

60 KM रेंज, ब्लूटूथ स्पीकर और पावर बैंक के साथ आती है Noordung इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत

Noordung ई-बाइक की कीमत €6,990 (करीब 5.71 लाख रुपये) रखी गई है और बाइक वर्तमान में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

60 KM रेंज, ब्लूटूथ स्पीकर और पावर बैंक के साथ आती है Noordung इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत

Noordung इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत €6,990 (करीब 5.71 लाख रुपये) है

ख़ास बातें
  • Noordung ई-बाइक की कीमत €6,990 (करीब 5.71 लाख रुपये) रखी गई है
  • ई-बाइक में एयर सेंसर मिलता है, जो PM 2.5 और PM 10 का पता लगाता है
  • इसके बूमबॉक्स के अंदर चार हाई-फिडेलिटी स्पीकर फिट हैं
विज्ञापन
Noordung नाम के एक स्टार्टअप ने एक ऐसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक साइकिल बनाई है, जो ब्लूटूथ स्पीकर, एयर पॉल्यूशन सेंसर और पावर बैंक जैसे फीचर्स से लैस आती है। लंबे समय से ब्रांड ने इस साइकिल को क्राउड फंडिंग प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया हुआ थ और अब, इसे Eurobike 2022 इवेंट में दुनिया के सामने पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की सिंगल चार्ज रेंज 60 km बताई गई है। इसमें सिक्योरिटी के लिए एक इन-बिल्ट इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम भी मिलता है।

Gizmochina के अनुसार, Noordung ई-बाइक की कीमत €6,990 (करीब 5.71 लाख रुपये) रखी गई है और बाइक वर्तमान में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। निश्चित तौर पर एक इलेक्ट्रिक साइकिल के लिए यह बहुत ज्यादा कीमत है, क्योंकि इस कीमत में भारत में एक कार खरीदी जा सकती है, लेकिन इसका अनूठा डिजाइन और कंपनी के दावे अनुसार, इसमें इस्तेमाल की गई टेक्नोलॉजी इसे अन्य इलेक्ट्रिक बाइक से अलग खड़ा करती है।
 
Noordung ई-बाइक का डिजाइन बेहद अनूठा है। यह दिखने में आकर्षक लगती है। इसमें एक बूमबॉक्स फिट है, जिसके साथ मिलकर ई-बाइक का वजन लगभग 20.8 किलोग्राम हो जाता है। ई-बाइक में एयर सेंसर मिलता है, जो PM 2.5 और PM 10 पार्टिकल का पता लगा सकता है। इससे राइडर वायु प्रदूषण को ट्रैक कर सकता है और साइकिलिंग के लिए साफ जगहों को चुन सकता है। 

इसके बूमबॉक्स के अंदर चार हाई-फिडेलिटी स्पीकर हैं, जिन्हें ब्लूटूथ के जरिए मोबाइल फोन से कनेक्ट किया जा सकता है। इस बूमबॉक्स को पावर बैंक के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बूमबॉक्स को ई-बाइक से हटाया जा सकता है, जिससे इसे किसी भी जगह चार्ज किया जा सकता है और ई-बाइक से दूर इसके स्पीकर या पावर बैंक को इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसमें फिट एक इलेक्ट्रिक हब मोटर पेडलेक को पावर देती है और इसमें 300Wh क्षमता का बैटरी पैक है। कंपनी का दावा है कि इसकी रेंज 60 km है। इस बैटरी पैक को 100W Noordung चार्जर के जरिए 3 घंटे में शून्य से फुल चार्ज किया जा सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Noordung, Noordung Electric Bike, electric cycle
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »