201 hp तक हॉर्सपावर वाली Nissan Qashqai, Juke और X-Trail हाइब्रिड कार पेश, जानें खासियतें

Qashqai से शुरू करें, तो यह माइल्ड हाइब्रिड कार है, जिसमें 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे 12V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है।

201 hp तक हॉर्सपावर वाली Nissan Qashqai, Juke और X-Trail हाइब्रिड कार पेश, जानें खासियतें

Qashqai और Juke माइल्ड हाइब्रिड और X-Trail स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार है

ख़ास बातें
  • Nisaan ने भारत के लिए Qashqai, Juke, X-Trail को पेश किया है
  • इनकी कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है
  • कंपनी का कहना है कि वह देश में X-Trail के लिए टेस्टिंग शुरू कर रही है
विज्ञापन
Nissan India ने मंगलवार को तीन नई SUV - Qashqai, Juke, X-Trail से पर्दा उठाया है। इनमें से शुरू की दो माइल्ड हाइब्रिड हैं, जबकि एक्स-ट्रेल स्ट्रान्ग हाइब्रिड कार है। Qashqai में 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 12V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से जुड़ा है। वहीं, Juke में 1.0-लीटर का थ्री सिलेंडर इंजन शामिल है। X-Trail में दो ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें पहला 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और दूसरा निसान के ई-पावर सीरीज हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन।

Nisaan ने भारत के लिए Qashqai, Juke, X-Trail को पेश किया है। इनकी कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा, यह जानकारी भी नहीं दी गई है कि ये तीनों हाइब्रिड कार देश में बिक्री के लिए कब उपलब्ध होंगी, लेकिन कंपनी ने कहा है कि वह देश में एक्स-ट्रेल के लिए टेस्टिंग शुरू कर रही है और यह जल्द ही सेल के लिए उपलब्ध होगी। Qashqai का मूल्यांकन भारतीय बाजार के लिए भी किया जा रहा है।

Qashqai से शुरू करें, तो यह माइल्ड हाइब्रिड कार है, जिसमें 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे 12V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। Nissan का दावा है कि यह सिस्टम 140 bhp की मैक्सिमम पावर और 156 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस सिस्टम के साथ  Xtronic CVT ट्रांसमिशन जोड़ा गया है। विदेशों में SUV वैकल्पिक रूप से 4WD सिस्टम के साथ भी आती है।

Nissan Juke भी विदेशों में लॉन्च की जा चुकी है, जिसमें 1.0-लीटर का थ्री सिलेंडर इंजन मिलता है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 115 bhp की मैक्सिमम पावर 200 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके साथ एक 6-स्पीड मैनुअल या पैडल शिफ्टर के साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच DCT ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलता है।

X-Trail हाइब्रिड Renault-Nissan Mitsubishi Alliance के CMF-C क्रॉसओवर प्लेटफॉर्म के अपडेटेड वर्जन पर आधारित है, जो दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसमें एक 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और एक निसान की ई-पावर सीरीज हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। यह एक स्ट्रान्ग हाइब्रिड सिस्टम है, जिसमें कम्बश्चन इंजन इलेक्ट्रिक मोटर को चार्ज करता है। हाइब्रिड वेरिएंट में फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलता है, वहीं पेट्रोल इंजन-ओनली वर्जन केवल FWD (फ्रंट व्हील ड्राइव) के साथ आता है। हाइब्रिड पावरट्रेन में 150 kW का फ्रंट इलेक्ट्रिक मोटर और 201 hp का कम्बाइन आउटपुट मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »